BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

हवन करने से वातावरण होता है पवित्र

मथुरा। परुषोत्तम मास की पूर्णिमा शरद पूर्णिमा के अवसर पर चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। नवनियुक्त प्रधानाचार्य डॉ राकेश कुमार माहेश्वरी एवं कॉलेज के पूर्व छात्र परिषद से श्री अजय अग्रवाल सहित पूरे विद्यालय परिवार ने हवन में पूर्णाहुति दी।

इस अवसर पर पूर्व छात्र श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल में हवन यज्ञ करना लाभदायक होता है एवं इससे वातावरण भी शुद्ध होता है और कोरोना को दूर भगाने में भी सहायता मिलती है सभी ने सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए कोरोना से बचने एवं इससे बचने के लिए सरकार के निर्देशों का पालन करने का भी संकल्प लिया।गायत्री परिवार से पधारे पंडित जी ने हवन यज्ञ को विधि विधान और मंत्रोचार के साथ कराया ।


इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता श्री वीरेंद्र सिंह, श्री कृष्ण मुरारी, श्री धर्मवीर सिंह, श्री पवन कुमार, कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक कुमार वर्मा, एनसीसी प्रभारी कैप्टन नूतन कुमार, अनुशासन प्रभारी श्री अनिल सिंह छोकर, सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ बृज भूषण चैहान, प्रधान लिपिक श्री अरुण कुमार बंसल एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों सहित स्टाफ के सभी सदस्यों ने पूर्णाहुति में भाग लिया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More