देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreचंडीगढ़/नई दिल्ली। मनोहर लाल खट्टर आज राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। आपको बताते जाए कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) के बीच डील हाेने केे बाद आज मनोहर लाल खट्टर राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
LIVE अपडेट...
-हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) के समर्थन वाली सरकार बन रही है, जिसके तहत भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर रविवार दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
-चंडीगढ़ की बैठक मनोहरलाल खट्टर चुन लिए गए हैं। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर ने खट्टर को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
-चंडीगढ़ में बीजेपी विधायक की बैठक चल रही है। इसके बाद वह सरकार बनाने के लिए राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलकर दावा पेश करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिवाली के बाद नया मंत्रिमंडल गठित किया जा सकता है।
-विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जेजेपी में शामिल होकर करनाल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीएसएफ के पूर्व जवान तेजबहादुर यादव ने वीडियो जारी कर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा की जनता के साथ गद्दारी है। आपको विपक्ष में बैठना चाहिए था। जब बीजेपी निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार बना रही थी, तब आप खुद गए और गठबंधन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की जनता के साथ धोखा है। गठबंधन गलत है।
इससे पहले भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए शनिवार को चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक है। इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा महासचिव अरुण सिंह बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। भाजपा कार्यालय सजा दिया गया है। पोस्टर लगा दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि हरियाणा में शनिवार को नई सरकार का शपथग्रहण हो सकता है। गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली में कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री बीजेपी और उपमुख्यमंत्री जेजेपी से होगा। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 सीटें जीती हैं, जबकि जेजेपी ने अपने 10 विधायकों का समर्थन दिया है। कुछ अन्य निर्दलीय विधायक भी भाजपा को समर्थन कर रहे हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कांग्रेस के नेता जिस तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है : सुनीता दुग्गल
केदारनाथ में रेस्क्यू के बीच भाजपा नेता मदन कौशिक ने किया वीआईपी दर्शन, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
लोकसभा चुनाव : भाजपा, कांग्रेस के शीर्ष नेता आज उत्तर प्रदेश में करेंगे प्रचार