BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

HARYANA ASSEMBLY ELECTION : आजाद ने कसा तंज, भाजपा प्रचार में हीरो और काम में जीरो

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का मखौल उड़ाते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा प्रचार में हीरो और काम में जीरो है। आजाद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हम काम में हीरो और प्रचार में जीरो हैं। लेकिन दूसरी पार्टी (भाजपा) प्रचार में हीरो और काम में जीरो है।

कांग्रेस नेता 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यहां पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा, उनका काम टीवी पर है, लेकिन हमारा कार्य जमीनी है। हम युवाओं, गरीबों, महिलाओं, किसानों और आम लोगों के लिए काम करेंगे।

उन्होंने कहा, हम विधवाओं, विकलांगों, तलाकशुदा और अविवाहित महिलाओं को 5100 रुपए प्रति माह की पेंशन देंगे। हम ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को 5100 रुपए प्रति माह पेंशन देंगे और उनके लिए गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार सुनिश्चित करेंगे। आजाद ने महिलाओं के लिए पंचायती राज संस्थाओं व नागरिक निकायों में 50 फीसदी आरक्षण देने का भी वादा किया। उन्होंने राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने व सभी क्षेत्रों में महिलाओं को समान अवसर देने का भी वादा किया। उन्होंने कहा, हम महिलाओं के स्वामित्व वाली संपत्तियों में गृह कर में 50 फीसदी की छूट देंगे।

साभार-khaskhabar.com


 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More