BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

ग्राम पंचायत की 12 एकड़ जमीन का किया था अधिग्रहण

मथुरा। अफसरों की हीला हवाली के चलते शाहपुर चैनपुर के गांववासियों का धैर्य जवाब दे गया है। दो वर्ष से अधर में लटकी योजनाओं बीच गांववासयों ने विद्युत विभाग पर ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग विद्युत सब स्टेशन के निर्माण कार्य को रुकवा दिया और विरोध प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। 2 वर्ष पहले क्षेत्रीय एसडीएम द्वारा ग्राम पंचायत शाहपुर चैनपुर की ग्राम पंचायत की 12 एकड़ जमीन को ग्रामीणों की सहमति से विद्युत सब स्टेशन बनवाने के लिए ले लिया गया था। इसके एवज में ग्रामीणों को निकट में ही जमीन एवं 10 लाख रुपए देने की बात कही गई थी। उस जमीन पर श्मशान घाट बनाए जाने की बात जिला प्रशासन द्वारा की गई। लेकिन दो वर्ष गुजर जाने के बाद भी उस जमीन पर न तो श्मशान घाट बना और न ही 10 लाख रुपए मिल पाए हैं। प्रशासन की हीलाहवाली से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विद्युत विभाग उस जमीन पर अब अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहा है और उस जमीन पर जेसीबी के द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। जिसका ग्रामीणों ने विरोध करते हुए उस निर्माण कार्य को रुकवा दिया। शुक्रवार को रालोद के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन जिला अधिकारी नवनीत चहल को सौंपा है और उस जमीन पर श्मशान घाट बनवाए जाने की मांग की है। यह ज्ञापन रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More