BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

संजय दत्त की बायोपिक 60 फीसदी पूरी: रणबीर कपूर

संजय दत्त की बायोपिक 60 फीसदी पूरी: रणबीर कपूरअभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि संजय दत्त के ऊपर बन रही बायोपिक आधी से ज्यादा बन गई है। रणबीर इस फिल्म में अभिनेता संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं। रणबीर मंगलवार को लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर-2017 के चौथे संस्करण के अवार्ड समारोह में अलग लुक में रेड कॉर्पेट पर नजर आए। रणबीर ने कहा, जैसा कि आप देख सकते हैं मैं संजय दत्त जैसा दिख रहा हूं। फिल्म 60 फीसदी बन चुकी है और जल्द ही यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। संजय दत्त की बायोपिक फिल्म करने पर मुझे गर्व महसूस हो रहा है और मैं विधु सर (निर्माता विधु विनोद चोपड़ा) का बहुत आभारी हूं और संजय (दत्त) सर का विशेष रूप से आभारी हूं। आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के बारे में पूछे जाने पर रणबीर ने कहा कि इस फिल्म में पहले ही देरी हो चुकी है, लेकिन यह जल्द ही रिलीज होगी। उन्होंने जुलाई के आसपास फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कटरीना द्वारा इस फिल्म का प्रचार नहीं करने की खबरों का भी खंडन किया। अभिनेता ने कहा, शूटिंग से फ्री होते ही वह फिल्म का प्रचार करना शुरू कर देंगी। दोनों फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी और राजनीति में साथ काम कर चुके हैं।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More