BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

GST काउंसिल की बैठक : होटल कमरों पर घटाया गया टैक्स दर, ऑटो सेक्टर को नहीं मिली राहत

पणजी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कॉर्पोरेट टैक्स घटाने के बाद गोवा में जीएसटी काउंसिल (GST Council) की बड़ी बैठक की। जीएसटी काउंसिल की बैठक में होटल किराये में जीएसटी की दरों को घटाया गया। गोवा में 37वीं जीएसटी परिषद की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि स्लाइड फास्टनर पर जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी किया गया, मरीन फ्यूल पर 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया गया। भारत में तैयार नहीं होने वाले कुछ खास डिफेंस गुड्स पर जीएसटी में छूट मिलेगी।
होटल कमरों पर कम हुई टैक्स दर...
जीएसटी काउंसिल की 37वीं बैठक में होटल टैरिफ पर दरों में कटौती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। 7,500 रुपए या इससे अधिक टैरिफ वाले होटल के कमरों पर जीएसटी 18 फीसदी तक की कटौती की गई है और 7,500 रुपए से कम टैरिफ वाले होटल के कमरों पर जीएसटी 12 फीसदी तक कम किया गया है।

वित्त मंत्री के कॉर्पोरेट टैक्स घटाने के बाद इस बैठक से भी लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं। इस दौरान ऑटो सेक्टर में आ रही मंदी को देखते हुए इसे राहत मिलने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऑटो इंडस्ट्री के लिए जीएसटी के टैक्स रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More