BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : ग्राम पंचायतों ने नहीं भरा नलकूप का विद्युत बिल

मथुरा। विद्युत विभाग ने बडे बकायेदारों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। 50 हजार से अधिक के बकायेदार 1200 उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग ने आरसी जारी की है। बकायेदारों की सूची में सरकारी विभाग से सबसे उपर है। मुख्य जिला चिकत्साधिकारी कार्यालय इस विद्युत विभाग का सबसे बडा बकायेदार है। सीएमओ कार्यालय पर 10 लाख रूपये का विद्युत बिल बकाया है। विद्युत विभाग का कहना है कि सीआरपीएफ भी जनपद के बडे बकायेदारों में शामिल है। डीएमएफओ कार्यालय पर भी 1.5 लाख रूपये बिजली विभाग का बकाया चल रहा है।
अधीक्षण अभियंत विनोद गंगवार ने बताया कि ग्राम पंचायतों में लगे सरकारी नलकूपों पर भी बडा बकाया चल रहा है। ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी भरने के लिए लगे सरकारी नलकूपों का कनेक्शन ग्राम प्रधान के नाम से होता है। जनपद की अधिकांष ग्राम पंचायतों ने विद्युत बिल मजा नहीं किया है। ये भी बडे बकायेदारों में शामिल हैं। 5 अप्रैल से 30 सितम्बर तक 50 हजार से अधिक के बडे 1200 बडे बकायेदारों की आरसी जारी की जा चुकी है।

विद्युत थाना आया अस्तित्व में, तेज होगी धरपकड
एंटी पारव फैक्ट थाना एक अक्टूबर से अस्तित्व में आ गया है। मथुरा जनपद में बिजली चोरी से संबंधित विवाद, एफआईआर यहीं दर्ज होंगी। थाने में 30 पुलिसकर्मियों का स्टाफ होगा। विद्युत सचल दल के अलावा विद्युत थाने का बल भी बिजली चोरों के खिलाफ छापेमार कार्यवाही करेगा। विद्युत सचल दल को जरूरत पडने पर तत्काल सहायता भी पहुंचाएगा। अभी तक विभाग के अधिकारियों की शिकायत थी कि पुलिस उन्हें पूरा सहयोग नहीं दे रही है। थाने का सीयूजी नम्बर 8877155624 जारी किया गया है।

विभाग के बडे बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही तेज कर दी गई है। विद्युत बिल जमा नहीं करने वाले बडे बकायेदारों की आरसी जारी की जा रही हैं। बिजली चोरी रोकने के लिए भी कडे कदम उठाये जा रहे हैं। 5 अप्रैल से 30 सितम्बर के बीच 12 सौ बडे बकायेदारांे की आरसी जारी की जा चुकी है।
विनोद गंगवार, अधीक्षण अभियंता

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More