BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आरपेशन तलाश के मिल रहे सुखद परिणाम

मथुरा। पुलिस महकमे में चलाए गए आरपेशन तलाश के सुखद परिणाम मिल रहे हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आलाधिकारियों द्वारा अधीनस्थों को विशेष दिशा निर्देश भी दिए गये थे। इसके बाद पुलिस स्टेशनों पर इस तरह की सूचनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। इससे पहले पहले भी पुलिस कार्रवाही करती थी लेकिन पुलिस की सक्रियता और कार्रवाही के तरीके में बदलाव आया है। जिससे खासतौर पर गुमशुदा बच्चों को तलाशने में मदद मिल रही है।


  थाना राया पुलिस ने बच्ची के गुम होने की सूचना मिलने के बाद सतर्कता दिखाई और दो घंटे के अंदर बच्ची को खोज निकाला। बच्ची मिल गई तब परिजनों की जान में जान आई। उन्होंने थाना राया पुलिस का धन्याद किया और बच्ची के साथ घर लौट गए। कु. चेष्ठा शर्मा पुत्री प्रदीप कुमार शर्मा निवासी राया को दो घण्टे के अन्दर सकुशल खोज निकाला।

बुधवार को करीब 11ः50 बजे थाना राया पुलिस को प्रदीप कुमार शर्मा पुत्र रघुवीर प्रसाद निवासी पठानपाड़ा की पुत्री कु. चेष्ठा शर्मा उम्र सात वर्ष, नौ बजे घर से दुकान पर सामान लेने के लिए बाजार गई थी। काफी समय बीत जाने पर भी वापस नहीं आने पर परिजनों की चिंता बढ गई। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दे दी। सूचना प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक राया उत्तम चन्द पटेल ने गुमशुदा की सकुशल बरामदगी के लिए तुरन्त टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

गठित टीम द्वारा गुमशुदा को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया। मंगलवार को  अजीत पुत्र रमनलाल निवासी कारब थाना महावन अपने पुत्र नैतिक पुत्र अजीत आठ वर्ष के साथ ब्लाक राया पर आधार कार्ड बनवाने के लिए आये थे। अजीत अपने बेटे को दुकान के बाहर बैठाकर आधार कार्ड बनवाने ब्लाक भवन में चले गये। जब थोड़ी देर बाद करीब 12 बजे उनका पुत्र नैतिक वहो से कहीं चला गया। जब अजीत करीब 12.30 बजे बाहर आये तो उन्हें दुकान पर नैतिक मौजूद नहीं मिला। इस पर तत्काल सूचना थाने पर दी।

जिसको कस्बा राया में अजीत के साथ स्थानीय पुलिस द्वारा काफी तलाश किया तो वह सादाबाद रोड मामू कचौड़ी की दुकान के पास खड़ा मिला। जिसको थाने लाकर उसके पिता अजीत के सुपुर्द कर दिया गया। दूसरे थाना चौकियों पर भी तरह के कई मामले देखने को मिल रहे हैं जब पुलिस गुमशुदगी की सूचना मिलते ही सक्रिय हो जाती है। अधिवक्ता एल.के गौतम का कहना है कि इस तरह के मामलों में शुरूआती घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। अगर इन घंटों का पुलिस सही उपयोग करे तो बहतर परिणाम मिल सकते हैं।

अपहृत महिला बरामद


थाना नौहझील पुलिस ने अपहृता को बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील सदुवन राम गौतम के मुताबिक अपहृत महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के तहत बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में धारा 366 आईपीसी से सम्बन्धित अपहृता को बाजना कट एक्सप्रेस वे से बरामद किया गया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More