BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

बिहारी युवक ने यमुना में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर

मथुरा। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे पानी गांव के पक्के पुल से एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। मेला क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे पीएसी के गोताखोरों को मौके पर बुला लिया गया। दूसरे गोता खोरों को भी युवक की तलाश में लगाया गया। इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। लगातार सर्च अभियान चलता रहा, खबर लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था। दूसरे शाही स्नान के लिए यमुना में पानी छोडा गया था, इस लिए जल स्तर भी दूसरे सामान्य दिनों की तुलना में इस समय यमुना में ज्यादा बना हुआ है।  उसके बैंग में मिले कागजातों से उसकी पहचान बिहार निवासी सुमित उम्र 26 वर्ष बताया जा रहा है। प्रतक्ष दर्शियों के मुताबिक युवक यमुना के पुल पर पहुंचा और अचानक यमुना में छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे लोगों ने युवक को दौड़ कर पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन उन लोगों के हाथ उसके कंधों पर लटका बैग ही आ सका। मोजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद यमुना के गहरे पानी में युवक की तलाश शुरू कर दी लेकिन काफी प्रयास के बावजूद युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। नदी में कूदने के दौरान लोगों के हाथ आया युवक के बैग में निकले कागजात मैं उसका नाम सुमित पुत्र कैलाश उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी बिहार लिखा हुआ है। पुलिस उसके बैग में मिले कागजातो के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क कर सूचना देने के प्रयास में जुटी है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More