देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreश्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में राजोरी के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना की पोस्ट पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) शहीद हो गए। आतंकियों ने एलओसी के 500 मीटर अंदर यह गोलाबारी की है। फायरिंग के बाद क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही को रोककर इलाके को खाली करा लिया गया है।
सैन्य सूत्रों ने बताया कि आतंकियों और बैट ने मिलकर स्नाइपर से भारतीय पोस्ट पर निशाना बनाया है। जिसमें जेसीओ सुनील शहीद हो गए हैं। सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों और बैट सैनिकों के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुरक्षाबलों को अवंतीपोरा में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान शुरू किया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
केरल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के दौरान टला हादसा, सुरक्षा में चूक उजागर
भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में ऑटो सेक्टर निभाएगा बड़ी भूमिका
यूपी के मेरठ में एक लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का था सदस्य