BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आठ ऑक्सीजन प्लांट समेत फ्रांस ने भेजी 28 टन सहायता सामग्री

आक्सीजन की कमी को लेकर दिल्ली की मुसीबतें कुछ कम होती नजर आ रही हैं। दरअसल, एक ओर फ्रांस ने जहां एकसाथ आठ ऑक्सीजन प्लांट भेजें हैं तो वहीं सिंगापुर से मंगाए गए 6 क्रायोजेनिक कंटेनरों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) पश्चिम बंगाल से राष्ट्रीय राजधानी पहुंच चुकी है।  

 
जानकारी के मुताबिक फ्रांस ने रविवार को आठ ऑक्सीजन प्लांट भारत भेजे। इनमें से चार का इस्तेमाल दिल्ली के अस्पतालों में होगा। इसके अलावा करीब 28 टन सामग्री भी भेजी गई है। फ्रांस की ओर से भेजा गया प्रत्येक ऑक्सीजन जनरेटर 250 मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराने सक्षम हैं।

प्रत्येक ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट भारतीय अस्पताल को अगले 10 वर्षों के लिए बना देगा आत्मनिर्भर

फ्रांस के राजदूत इमैन्युल लेनिन की ओर से आए एक बयान के अनुसार प्रत्येक ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट भारतीय अस्पताल को अगले 10 वर्षों के लिए आत्मनिर्भर बना देगा। उन्हें विश्वास है कि दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य रणनीतिक भागीदारी का एक नया क्षेत्र होगा, जिससे एक दूसरे को मजबूती मिलेगी।

यहां लगाए जाएंगे फ्रांस से भेजे गए ऑक्सीजन प्लांट

फ्रांस के दूतावास से प्राप्त जानकारी के अनुसार आठ अस्पतालों में प्लांट लगाए जायेंगे। इनमें से छह दिल्ली-एनसीआर में होंगे और एक-एक तेलंगाना व हरियाणा में भी लगाया जाएगा।

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से दिल्ली पहुंची ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ 

वहीं सिंगापुर से मंगाए गए 6 क्रायोजेनिक कंटेनरों में ऑक्सीजन लेकर कंटेनर ट्रेन पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से आज रविवार दोपहर तुगलकाबाद अन्तर्देशीय कंटेनर डिपो (आईसीडी) पहुंची। प्रत्येक कंटेनर में 20.03 मीट्रिक टन ऑक्सीजन है। ट्रेन कुल 120.18 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) साथ लेकर आई है। यह रेलगाड़ी दुर्गापुर के नजदीक कंटेनर कॉरपोरेशन टर्मिनल से शनिवार 12:45 बजे रवाना हुई थी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More