BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

मथुरा। प्रदेश सरकार में कद्दावर मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण की गैस एजेंसी पर दिनदहाडे चार बदमाशों ने हथियारों के दम पर 1.5 लाख रूपये की लूट की घटना को अंजाम दे दिया। दिनदहाडे हुई इस वारदात से आसपास के क्षेत्र मंे दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये। एसपी सिटी मार्तण्ड सिंह ने बदमाशों के जल्द गिरफ्तार किये जाने की बात कही है।


सेठ बीएन पौद्द इंटरकाॅलेज के मैदान में श्रीकृष्ण गैस एजेंसी का डीलर पाइंट है। मंगलवार की दोपहर को करीब ढाई बजे चार बदमाश गैस एजेंसी पर पहुंचे। उस समय इंचार्ज ऋषिकेश के अलावा करीब आधा दर्जन लोग और मौजूद थे। लूट का शिकार इंचार्ज के मुताबिक पहले एक बदमाशे पैदल आया। इसके बाद तीन बदमाश और आये। बदमाशों ने हथियार दिखाते हुए कैश सौंपने को कहा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बादमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। इस बीच उन्होंने अपने साथ लाये मिर्ची पाउडर को फैंक दिया और थेला को लूट कर भाग निकले। थेला में करीब डेढ लाख रूपये का कैश था। इस बीच बामदाशों ने मारपीट भी जिसमें इंचार्ज को चोट आई हैं।

 

यहां गैस ऐजेंसी का सब डीलर पाइंट है। एक बदमाष पहले मोटरसाइकिल से आकर खडा रहा। तीन पैदल आये। करीब डेढ लाख स्पये लूट ले गये हैं। जल्द से जल्द इस घटना का अनावरण करेंगे और गिरफ्तारी सुनिश्ति करेंगे। मार्तण्ड सिंह, एसपी सिटी

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More