देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। आईजी ए.सतीश गणेश की सख्ती काम आई। एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर के नेतृत्व ने वह कमाल कर दिया जो पुलिस महकमे में कम होता है। 14 घंटे में पुलिस ने 60 लाख की लूट की चांदी बरामद कर के दिखा दी। पुलिस ने पांच बदमाशांे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में कुख्यात गैंगस्टर आस मौहम्मद भी है।
शाम को 4 बजे 30 लाख के चांदी के जेवरातों की लूट की वादात हुई और सुबह 6 बजे पुलिस ने मुठभेड में दो बदमाशांे को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों को गोली लगी है, उन्हें इलाज के लिए वृंदावन के सौ सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कुछ घंटे के अंदर ही आईजी ए.सतीश गणेश मथुरा पहुंच गये थे। उन्होंने वारदात के खुलासे के लिए सख्त निर्देश दिये थे। इसके बाद कई टीमें बदमाशों के पीछे लग गईं।
सर्विलांस, स्वाट टीम भी सक्रिय कर दी गई थीं। मुठभेड में गिरफ्तार दो अभियुक्तों से पूछताछ के बाद तीन और लोगों का नाम घटना में उजागर हुआ। पुलिस ने पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को करीब रात 2ः00 बजे शहर में बदमाशों के होने की लोकेशन मिल गई। थाना हाईवे पुलिस कोतवाली पुलिस के साथ स्वाट टीम बदमाशों के पीछे लग गई। चार घंटे तक बदमाशों की घेराबंदी की गई। मंगलवार सुबह 6 बजे पुलिस और बदमाशों का आमना सामना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के अनंतम सिटी में हो गया। वहां हुई मुठभेड़ में पुलिस ने मनोज जाटव सुंदरवन बुद्ध विहार हाइवे और कृष्ण मुरारी शर्मा आजमपुर टाउनशिप रिफायनरी को फायरिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के कमर के नीचे गोली लगी है।
दोनों बदमाशों ने घटना में सामिल रहे-आस मौहम्मद पुत्र सलमान निवासी भार्गव गली थाना गोविंद नगर, अनिल जाटव पुत्र राजकुमार जाटव निवासी चंदनवन बुद्ध बिहार थाना हाइवे तथा अनुज पुत्र रामनिवास निवासी हनुमान नगर थाना हाइवे के नाम उजागर किये। पुलिस ने पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 91 किलो लूटी गई चांदी, एक स्कूटी, लूट में उपयोग की गईं दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी के अलावा एक पिस्टल और तीन तमंचा बरामद किये हैं।
मथुरा के हाईवे लिंक रोड पर सोमवार सरेशाम बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। हथियारबंद बदमाशों ने लक्ष्मीनगर के निकट सराफा कारोबारी के नौकर से 91 किलो चांदी लूटी थी। लूटी गई चांदी की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। मंडी रामदास में सराफ का कारोबार करने वाले दीपक अग्रवाल की दुकान पर शांति आश्रम जमुनापार निवासी मनोज सैनी काम करता है।
सोमवार को शाम चार बजे मनोज स्कूटी से त्रिवेणी फैक्टरी के निकट स्थित सराफ के कारखाने से करीब 91 किलो चांदी से बने जेवरात को दुकान पर लेकर आ रहा था। दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर स्कूटी सवार नौकर को धक्का दे दिया और स्कूटी सहित चांदी लूट कर ले गये थे। वारदात के खुलासे में नौकर द्वारा पुलिस को दी गईं कुछ सटीक जानकारियों को सहारे पुलिस आगे बढी और 14 घंटे के अंदर ही बडी वारदात का खुलासा कर दिया।
एसपी क्राइम राधेश्याम राय ने बताया कि करीब 40- 50 किलोग्राम चांदी बदमाशों से बरामद हुई है। दोनों से एक एक तमंचा और लूट में प्रयोग की गई अपाचे मोटरसाइकिल भी पुलिस के हाथ लगी है। दोनों घायल बदमाशों को वृंदावन के संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आईजी ए सतीश गणेश ने कहा कि मुठभेड़ में घायल बदमाशोें को उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है, अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।
कई दिन की रेकी के बाद दिया घटना को अंजाम
मुठभेड में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि बडी घटना को अंजाम देने के लिए वह लगातार सोने चांदी के कारोबारियों और उनके प्रतिष्ठानों की रेकी कर रहे थे। इसके बाद चांदी लूट की इस घटना को अंजाम दिया। लूट की चांदी को बेचने जा रहे थे कि पुलिस से मुठभेड हो गई। आस मौहम्मद और अनिल ने वारदात में सामिल तीन अन्य साथियों के नाम भी पुलिस के सामने उगल दिये।













Related Items
एक आवारा मुसाफ़िर वो अंग्रेज जो पांच हजार किलोमीटर पैदल सफर कर आगरा पहुंचा था
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार