BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

किसानों को पराली गलाने के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा

मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने सिल्ट सफाई की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि रवि की फसल को दृष्टिगत रखते हुए नहरों की सफाई का कार्य पूर्ण किया जाये। उन्होंने रोटावेटर द्वारा जोती गयी पराली को गलाने के लिए किसानों को पानी उपलब्ध कराने के निर्देश सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिये।


श्री मिश्र ने रजवाह, अल्पिकाओं, गूलों को ठीक कराने के निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व में जिस प्रकार गूलें बनी हुई थी, उन्हें ठीक कराकर खेत एवं तालाबों तक पानी पहुॅचाने की व्यवस्था की जाये। बैठक में मा0 सांसद प्रतिनिधि ने गूलों  के निर्माण एवं तालाब में गूलों के माध्यम से पानी भरे जाने की मांग की। उन्होंने नहरों की कीमती जगहों पर अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए भी कार्यवाही करने के लिए मांग की।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. नितिन गौड़ द्वारा निर्देश दिये गये कि सिंचाई विभाग द्वारा नहरों की सिल्ट सफाई के किये जाने वाले कार्यों की पूर्व की फोटो तथा कार्य समाप्त हो जाने के पश्चात के फोटो एवं वीडियोग्राफी आवश्यक रूप से भेजें। उन्होंने कहा कि निकाली गयी मिट्टी की समुचित ड्रेसिंग करायी जाये, जिससे आवागमन का रास्ता बाधित न हो।


श्री गौड़ ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि टेण्डर प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाये और किसी भी स्थिति में ठेकेदारों की पूल की स्थिति उत्पन्न न हो। जिस पर अधिशासी अभियंता अपर खण्ड आगरा नहर ने अवगत कराया कि निविधा आॅनलाइन निकाली गयी है।


इस अवसर पर सुधीर रावत, जनादर्न शर्मा, ज्वाइन्ट मजिस्टेªट दीक्षा जैन, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, परियोजना निदेशक, डीआरडीए बलराम कुमार, अधिशासी अभियंता अपर आगरा नहर बचन सिंह, सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More