BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

किसान यूनियन ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

मथुरा। तीन कृषि कानूनों के विरोध में देशव्यापरी चक्काजाम को किसान संगठनों द्वारा उत्तर प्रदेश में वापस लिये जाने के बाद भी मगोर्रा क्षेत्र मंे जाजम पट्टी पर बडी संख्या में किसान जुटे। मथुरा भरतपुर मार्ग से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक विद्यालय के मैदान में किसानों की पंचायत हुई। किसान नेताओं का कहना था कि उन्होंने चक्काजाम की तैयारी की थी। देर रात उन्हें संदेश मिला कि चक्काजाम का कार्यक्रम वापस ले लिया गया है। इसके बाद किसानों को यथासंभव सूचित करने का प्रयास किया गया। बावजूद इसके बडी संख्या में किसान जाजमपट्टी चैराहे पर एकत्रित हो गये। इसकी सूचना पर पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया। किसानों से अधिकारियों के सामने स्पष्ट कर दिया कि वह शांतिपूर्ण पंचायत करेंगे। हालांकि प्रशासन ने किसानों को पंचायत की अनुमति नहीं दी थी, वाबजूद इसके किसानों से पंचायत कर तीन कृषि कानून बनाने पर सरकार की मुखालफत की। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान पंचायत में पहुंचें। कांग्रेस नेता लता चैहान भी किसान पंचायत में पहुंची। उन्होंने पंचायत की अनुमति नहीं मिलने पर कहाकि प्रशासन तो वही करेगा जो शासन करने वाले करने को कहेंगे। सरकार किसानों पर ज्यादती कर रही है। सरकार वह काम नहीं कर रही जो उसे करने चाहिए। युवा बेरोजगार हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारी बेलगाम हैं। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान ने कहाकि किसानों को चक्काजाम और पंचायत की अनुमति प्रशासन नहीं देगा। हम प्रशासन के भरोसे बैठते तो आंदोलन कब का खत्म हो चुका होता। हम वह करेंगे जो किसान चाहते हैं।

जिलाधिकारी को प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ’टिकैत’ के जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में राजकुमार तौमर, महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, ओम प्रकाश सिंह, बच्चू सिंह काका, जितेन्द्र सिंह, मुकेश सिंह, खुशी पहलवान, दलवीर सिंह सरपंच, माजहिद कुरैशी आदि शामिल थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More