BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बढी कीमत पर किसानों को मिल रहा यूरिया

मथुरा। खाद की कालाबाजारी से किसान बेचैन हो उठे हैं। सोमवार को बाजना स्थित गोदाम पर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की नेतृत्व में बडी संख्या में जुटे किसानों ने खाद की ओवर रेटिंग का मुद्दा उठाया और सरकार से मांग की कि किसान को तय कीमत पर खाद उपलब्ध कराई जाये।

इससे पहले खाद की बढी हुई कीमत को लेकर किसान परेशान थे यूरिया का खाद  का कट्टा 50 से 45 किलो कर दिया गया था। बाद में इसके दम भी बढा दिये गये। किसान सरकार से खाद  की कीमतें कम करने की मांग कर रहे थे कि इसी बीच यूरिया की किल्लत पैदा हो गई। किसानों को सरकार की ओर से तय कीमत पर भी खाद मिलना बंद हो गया। खरीफ के पूरे सीजन में किसानों को ब्लैक में अधिक कीमत पर बेचै जा रही खाद खरीदनी पडी है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजकुमार तौमर का कहना है कि 280 की कीमत पर मिलने वाला खाद को बोरा किसान को 400 रूपये तक में खरीदना पड रहा है। कोई सुनने को तैयार नहीं है। बिजली की सप्लाई बाधित है। बिल बढा दिये गये और वायदा किया गया कि 24 घंटे बिजली मिलेगी। अब किसान बढे हुए बिल जमा कर रहे है लेकिन बिजली मिलने की स्थित पहले जैसी हो चली है।  
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More