BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

ढहरूआ कांड में पुलिस की कार्यवाही से परिजन नाखुश

मथुरा। एक महीने पहले थाना यमुनापार के गांव ढहरूआ में नाबालिग बच्ची की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाही से परिजन नाखुश है। घटना के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने मुठभेड के बाद  गिरफ्तार कर लिया था।

परिजनों का अरोप है कि पुलिस जिस तरह से मामले में आगे की कार्रवाही कर रही है, उससे आरोपी को ज्यादा सजा मिलने की उम्मीद नहीं है। पीडित परिजनों के मुताबिक तीन दिन पहले पुलिस ने जार्च सीट दाखिल की है। अपनी आशंका लेकर थाना यमुनापार पहुंचे परिजनों ने पुलिस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए मामले में शिथिलता बरते जाने और केस को कमजोर किये जाने की बात कही।

हालांकि वह यह नहीं बता सके कि किस तरह से पुलिस मामले को कमजोर कर रही है। उनका सिर्फ इतना कहना था कि मामले में पुलिस लापरवाही बरत रही है। ढहरूआ कांड ने मथुरा पुलिस की खूब किरकिरी कराई थी। गिरफ्तारी नहीं होने पर आरोपी के पोस्टर मथुरा पुलिस ने एनसीआर तक लगवा दिये थे।
 हाथरस कांड के बाद बेटियों के साथ इस तरह की घटनाएं करने वालों को लेकर देश भर में आक्रोश है। ऐसे में गांव ढहरूआ में हुई घटना के पीडित परिवार को उम्मीद बंधी है कि बेटी के कातिल को कठोर सजा मिल सकती है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More