BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

EXCLUSIVE: राजस्थान, मप्र, छग में हो सकता है कांग्रेस-BSP गठबंधन! यह है वजह

EXCLUSIVE: राजस्थान, मप्र, छग में हो सकता है कांग्रेस-BSP गठबंधन! यह है वजहलोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष एकजुट हो गया है। वहीं राजस्थान समेत तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव निकट हैं। प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश में सत्तारूढ़ दल भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस जी जान से चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। प्रदेश की रीति के मुताबिक कांग्रेस आश्वस्त है। सत्ता परिवर्तन के इस ट्रेंड के बीच बसपा कांग्रेस की पार्टनर बनना चाहती है। यह बात कांग्रेस के सूत्रों से पता चली है। सूत्र बताते हैं कि बसपा चीफ मायावती ने कांग्रेस अध्यक्ष के सामने यह शर्त रखी है कि कांग्रेस-बसपा गठबंधन अगर होगा तो वह तीनों राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए होगा। नहीं तो किसी के लिए भी नहीं होगा। 

बता दें कि कांग्रेस अपनी रोटियां सेंकना चाहती है। वह अपनी जरूरत के हिसाब से गठबंधन चाहती है, वहीं बसपा भी अपना स्वार्थ देख रही है। कांग्रेस के मध्यप्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ बसपा के साथ गठबंधन चाहते हैं। इसके लिए पुरजोर प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही हाल छत्तीसगढ में हैं। वहीं बसपा चीफ तीनों चुनावी राज्यों में मलाई का स्वाद चखना चाहती हैं। तीनों राज्यों में गठबंधन की बसपा प्रमुख की शर्त ने कांग्रेस चीफ को उलझन में डाल दिया है। 

राजस्थान को छोड़ दोनों राज्यों में बीजेपी 15 साल से मजबूत स्थिति में है। इसलिए कांग्रेस इन दोनों राज्यों में तो गठबंधन चाहती है, लेकिन राजस्थान में नहीं। कांग्रेस का मानना है कि मप्र और छग में बसपा से हाथ मिलाने से दलित वोट पक्ष में हो जाएंगे और जीत भी। जबकि राजस्थान कांगेस इसके पक्ष में नहीं है। यहां कांगेस को अपनी बदौलत जीत की पूरी उम्मीद है। 

अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि कांग्रेस नेतृत्व बसपा प्रमुख की शर्त को मानता है। या बहनजी अपनी शर्त वापस लेती हैं। अगर राजस्थान में गठबंधन होता है तो बीएसपी को कुछ सीटों से संतुष्ट किया जा सकता है। वैसे बसपा राजस्थान में पिछले 2013 के चुनाव में तीन सीटें जीती थी। इस लिहाल से एक-दो सीटें और बढ़ाकर उससे गठबंधन पर कांग्रेस विचार कर सकती है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More