BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आबकारी टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम, राया पुलिस को सौंपे तस्कर

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे से शराब की तस्करी हो रही है। समूचा पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2, मथुरा अनंत कुमार मिश्रा ने स्टाफ के साथ कार्रवाही की। 2,10,000 रूपये की शराब जब्त करते हुए तस्करी में पकडे गये दो युवकों को राया पुलिस को सौंप है।


यमुना एक्सप्रेस वे के राया कट के पास पकडी गई इस मारूति सुजकी कार से इंपीरियल ब्लू ब्रांड की 120 बोतलें , 384 अदधे एवं 144 पव्वे बरामद हुईं। तस्करी के आरोप में पकडे गये युवकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 63/72 एवं आईपीसी की धारा 420, 468 वह 471 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। बरामद मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 2,10,000 है। कार से शहनवाज पुत्र अफताव कुरैशी निवासी ग्राम काजीपुरा, थाना कोतवाली काजीपुरा जिला बलिया तथा सूरज कुमार पुत्र रविंद्र कुमार निवासी ग्राम अगम कुआं बिहार थाना अलमगंज जिला पटना बिहार को गिरफ्तार किया है। ये लोग सफेद रंग की मारूति सुजकी से शराब की तस्करी कर ले जा रहे थे। मारूति सुजकी पर दो अलग अलग नम्बर प्लेट लगा रखी थीं।  थाना प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि जिस कार से शराब तस्करी की जा रही थी उसके आगे की नम्बर प्लेट पर डीएल 3 सीबीएल 2018 अंकित था जबकि पीछे की ओर लगी नम्बर प्लेट पर यूपी 32 डी 9629 नम्बर पडा हुआ था

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More