BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हनीप्रीत और डेरा के 2 सदस्यों को भगोड़ा घोषित करेगी पुलिस, इंटरनेशनल अलर्ट

हनीप्रीत और डेरा के 2 सदस्यों को भगोड़ा घोषित करेगी पुलिस, इंटरनेशनल अलर्टचंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम की सबसे करीबी राजदार हनीप्रीत इंसां ऊर्फ प्रियंका तनेजा 29 दिन से फरार है। हरियाणा समेत कई राज्यों की पुलिस और जांच एजेंसियों के लिए बाबा की मुंहबोली बेटी को पकडऩा सिरदर्द बना हुआ है। इसी बीच हनीप्रीत और डेरा के 2 और सदस्यों को पकडऩे के लिए इंटरनेशनल अलर्ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा पुलिस ने कहा है कि हनीप्रीत समेत अन्य फरार आरोपियों को भगोड़ा अपराधी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इसके अलावा हनीप्रीत के साथ-साथ आदित्य इंसां और पवन इंसां की संपत्तियों को जब्त करने का भी फैसला लिया है। डेरा राम रहीम के ये दो सदस्य (आदित्य और पवन) भी हनीप्रीत की ही तरह फरार चल रहे हैं। 

 

हरियाणा डीजीपी बीएस संधु ने कहा है कि इनके खिलाफ लीगल ऐक्शन लिया जा रहा है। डीजीपी ने बताया कि उन्हें भगोड़ा अपराधी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। डीजीपी संधु ने आरोपियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें जांचकर्ताओं के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखना चाहिए। डीजीपी ने कहा कि हनीप्रीत समेत अन्य की धरपकड़ के लिए कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इंटरनैशनल अलर्ट जारी कर दिया गया है और पुलिस की टीम जगह-जगह रेड मार रही है। डीजीपी ने बताया कि 25 अगस्त तक हनीप्रीत के खिलाफ कोई केस नहीं था, लेकिन डेरा के कर्मचारी सुरिंदर धीमान की गिरफ्तारी के बाद उसकी भूमिका भी संदिग्ध हो गई।

 

डीजीपी ने बताया कि इसके बाद हनीप्रीत पर भी मामला दर्ज किया गया और पकडऩे के लिए अभियान चलाया गया। हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने माना कि हनीप्रीत बड़ी चालाक है और पुलिस को गच्चा देने में माहिर है। डीजीपी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि हिंसा के बाद हनीप्रीत सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आई थी। हनीप्रीत को पकडऩे के लिए हरियाणा और राजस्थान पुलिस की टीम ने श्री गंगानगर में छापा मारा था। राम रहीम के पैतृक घर की तलाशी ली गई थी पर हनीप्रीत नहीं मिली। संधू ने बताया कि साध्वियों से रेप केस में राम रहीम के जेल जाने को लेकर हुई हिंसा की जांच सही रास्ते पर है। सबूतों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा जा रहा है। अब तक 100 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 44 लोगों की गिरफ्तारी सिरसा में हुई, इनका दंगा भडक़ाने रोल सामने आया। इसके अलावा पंचकूला में हुई हिंसा में शामिल 43 लोगों की लिस्ट भी जारी की गई है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More