BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

लॉकडाउन पर सख्ती के बाद भी नियमों का पालन नहीं कर पा रहे वाहन चालक

मथुरा। पुलिस सडक पर जितने वाहनों को हाथ देती है उनमें से करीब 40 प्रतिशत वाहनों के चालान कर रही है। इन में लेनदेन कर निकल जाने वाले वाहन चालकों की संख्या को जोड लिया जाये तो यातयात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की संख्या का आंकडा चैंकाने वाला हो सकता है। यह स्थित तब है जब चालान की धनाराशि में बेतहाशा वृद्धि की गई है।

अभी तक चालान कटवाने वालों में हैलमेट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों की संख्या सबसे अधिक होती थी, अब ऐसा नहीं रहा है। कोरोना काल में मास्क लगाने की अनिवार्यता को पूरा नहीं करने वालों के चालान बडी संख्या में किये जा रहा हैं। मास्क न लगाने वाले व्यक्ति पर 500 रूपये का जुर्माना ठोंका जा रहा है जबकि इससे पहले जुर्माने की राशि 100 रूपये थी। जुर्माना राशि बढाये जाने के बाद भी लोग मास्क लगा कर नहीं चल रहे हैं।

जिस तरह से धडाधड चालान काटे जा रहे हैं इस बीच यह सवाल भी उठने लगा है कि लोग लापरवाही बरत रहे हैं या सिस्टम की ओर से बेजां सख्ती बरती जा रही है।


मंगलवार को जनपद में समस्त थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस ने 1136 वाहनों को चैक किया था, जिनमें से 430 वाहनों के चालान काटे गये। तीन सवारी वाले चालान की संख्या 84 थी जबकि मास्क न पहनने वाले 126 लोगों के चालान किये गये। चैक किये गये वाहनों में चालान किये गये वाहनों की संख्या करीब 37.85 प्रतिशत बैठती है।

जबकि इस बीच जितने वाहनों को रोका गया उनमें से कितने को लेनदेन कर छोडा गया इस का कोई सटीक आंकडा नहीं है, लेकिन एक अनुमान के तहत यह आंकडा चालान किये गये वाहनों के बराबर रह सकता है। तीन सितम्बर को 1065 वाहनों को चैक किया गया, जिसमें 375 वाहनों के चालान काटे गये। ये आंकडा करीब 35.21 प्रतिशत बैठता है। इनमें तीन सवारियों वाले चालान की संख्य 34, बिना मास्क के चल रहे 149 वाहन सवारों के चालान काटे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More