BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

डा.देवेंद्र सिंह बने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष

सौंख। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय मेरिज होम आयोजित की गई। जिसमें पंचायत प्रधानों के अधिकारों और संगठन के विचारधाराओं को अवगत कराया गया।


कस्बा के गोवर्धन रोड़ स्थित मेरिजहोम में अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक जादौन के नेतृत्व में बैठक की गई। जिसमें क्षेत्रीय प्रधानों को उनके सवैधानिक कार्यो और मूल कर्तव्यों को बताया गया। बैठक में ग्राम पंचायत नैनूपट्टी के प्रधान डा. देवेंद्र सिंह को मथुरा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष अशोक जादौन ने कहा कि प्रदेश के किसी भी प्रधान का शोषण बरदास्त नही किया जायेगा। पंचायत प्रतिनिधियों के मान-सम्मान की सुरक्षा के लिए संगठन हमेशा तैयार है।

ग्रामीण अंचल में सर्वांगीण विकास के लिए सरकार एक इकाई के रूप में प्रधान कार्य करता है। डा. देवेंद्र सिंह ने बताया कि संगठन की विचारधाराओं के अनुकूल ही कार्य किया जायेगा। और जिले के प्रधानों के साथ बिना भेदभाव के संगठन के कार्य करूंगा। इससें पूर्व अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर चेयरमैन भरत सिंह, प्रधानदान सिंह, सत्यवीर सिंह, नीरज, चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेश चौधरी, महेंद्र सिंह, डा.धनीराम, बाबूलाल, महीपाल, कन्हैया, अशोक, नैकी चौधरी, चंदन सिंह,  लोकेंद्र सिंह, भरत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, नीरज प्रधान आदि उपस्थित थे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More