BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जिलाधिकारी ने नगर निगम और पुलिस पर जताई बैठक में नारागजी

मथुुुुरा। कोरोना मरीजों की बाढ के बीच जिम्मेदार विभागों पर सुस्ती छाई हुई है। इस जकडन को तोडने के लिए जिलाधिकारी ने बैठक मंे जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कलेक्टेªट सभागार में कोविड-19 की समीक्षा की, जिसमें पुलिस एवं नगर निगम के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि अपने-अपने विभाग के कार्यों को पूरी गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण करें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कन्टेन्मेंट जोन की वैरीकेटिंग कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सैम्पलिंग, सर्विलांस, काॅन्टेक्ट टेªसिंग एवं सेनेटाईजेशन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। इन कार्यों को अधिक से अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी मन्दिर, सब्जी एवं फल विक्रेताओं, दुकानदार तथा व्यापरियों की रैण्डम चैकिंग करायी जाये।


डीएम ने पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि कोविड-19 के प्रति लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। सभी विभाग इस कार्य में सामंजस बनाकर एक टीम भावना के साथ काम करना होगा। उन्हांेने काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग पर जोर देते हुए स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि काॅन्टेक्ट टेªसिंग बढ़ाने पर जोर दिया जाये और इसे अधिक से अधिक बेहतर बनाने का प्रयास किया जाये।


बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार, नगर मजिस्टेªट जवाहर लाल श्रीवास्तव, एसएलओ सुरेन्द्र प्रसाद यादव, डिप्टी कलेक्टर संदीप वर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. रचना गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजीव गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

कंटेनमेंट जोन में 24 घंटे मंे होगी वैरीकेडिंग


श्री चहल ने नगर मजिस्टेªट, नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 24 घंटों में प्रत्येक कन्टेन्मेंट जोन की वैरीकेटिंग कराना सुनिश्चित करें। जिस पर नगर आयुक्त अनुनय झा ने अपने विभाग से संबंधित अभियंता एवं अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिये गये हैं।

 

बिना मस्क पाये गये 207 के चालान


डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी व्यक्तियों की आरटी पीसीआर जांच अधिक से अधिक कराना सुनिश्चित करें और एन्टीजेन पर कम ध्यान दें। बैठक में पुलिस अधीक्षक क्राइम राधेश्याम राय ने जानकारी दी कि जनपद में कुल बिना मास्क के 207 व्यक्तियों का चालान किया गया है। मास्क लगाने पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार इसी प्रकार कार्यवाही करते रहें।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More