देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कोविड एल-1 केएम हाॅस्पिटल का निरीक्षण किया। यहां भर्ती कोरोना मरीजों से डीएम ने कहाकि उन्हें अगर किसी तरह की कोई दिक्कत हाॅस्पीटल में होती है तो इसकी सूचना तत्काल कंट्रोलरूम को दें।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, भोजन, वेन्टीलेटर, दवा आदि के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केएम हाॅस्पिटल के सीएमएस को निर्देश दिये कि साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये।
डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. संजीव यादव को निर्देशित करते हुए कहा कि इस हाॅस्पिटल में 5 और वेन्टीलेटर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे आने वाले मरीजों को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने हाॅस्पिटल के परिसर में वृक्षारोपण किया और कहा कि इन वृक्षों को जीवित रखा जाये और इनकी देखभाल करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने मरीज एवं उनके परिवार के सदस्यों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और कहा कि किसी भी मरीज को कोई परेशानी नहीं होगी, यदि किसी मरीज को परेशानी होती है, तो वह बिना संकोच किये कन्ट्रोल रूम पर सूचना दें, जिससे प्राथमिकता के आधार पर समस्या का निस्तारण किया जा सके। कोविड-19 हेतु ओएसडी डाॅ. दीक्षित केएम हाॅस्पिटल के नोडल डाॅक्टर नामित हैं, जिनकी देखरेख में सभी मरीजों की आवश्यक जांच कर कार्यवाही की जा रही है।
डीएम ने मरीज त्रिवेणी निवासी फरह, मदन, सचिन, ध्रुव आदि मरीजों को डिस्चार्ज करते हुए अनुरोध किया कि सभी मरीज अपने घर से 14 दिन तक न निकलें और होम क्वांरटाइन एवं कोरोना महामारी अधिनियम-2020 के निर्देशों का पालन करें, जिससे आप सुरक्षित रहें और आस-पास के लोग भी सुरक्षित रह सकें।
निरीक्षण के दौरान लखनऊ से नियुक्त ओएसडी डाॅ. दीक्षित केएम हाॅस्पिटल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. संजीव यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजीव गुप्ता, केएम हाॅस्पिटल के चेयरमेन किशन सिंह, सीएमएस डाॅ. आदी सहित अन्य संबंधित विभाग एवं हाॅस्पिटल का स्टाफ उपस्थित था।













Related Items
बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलाधिकारी भी बदले गए
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी
पोर्टर पुरस्कार 2023: कुशल कोविड प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को मिला इंटरनेशनल अवार्ड