BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

जल संरक्षण की बैठक में जिलाधिकारी ने पूछी तालाबों की स्थिति

मथुरा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के तहत सडकों का जाल तो बिछा लेकिन गांवों के तालाब और पोखरों को भरने के लिये फैला हुआ जाल पूरी तरह से नष्ट हो गया। अब यह काम इतना जटिल हो गया है कि अधिकारी चाह कर भी तालाबों को भर नहीं पा रहे हैं।

तालाबों को भरने के लिए अब इंजीनियरों की मदद ली जाएगी। गांवों में सडकों का जाल बिछाने के दौरान इस बात को ध्यान में नहीं लिया गया कि जिन कच्चे रास्तों को पाट कर सडक बनाई जा रही है, कभी इन रास्तों को गहरा खोद कर क्यों बनाया गया था। 

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्टेªट सभागार में जल संरक्षण की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक तहसील में दिये गये तालाब खुदाई के लक्ष्यों का शत-प्रतिशत कार्य किया जाये। बैठक में बताया गया कि मथुरा ब्लाक में 16 तालाबों का लक्ष्य था, जिसको पूर्ण कर लिया गया है तथा चार तालाबों को पानी से भर दिया गया है। शेष तालाबों पर कार्यवाही चल रही है।


श्री मिश्र को फरह ब्लाॅक के संबंध में बताया गया कि 14 तालाब की खुदाई के लक्ष्य को पूर्ण कर लिया गया है, जिसमें छह तालाब बरसात के पानी से भर गये हैं। शेष तालाबों को भरवाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार गोवर्धन के 12 तालाबों के लक्ष्य को पूर्ण कर 11 तालाबों में पानी भर दिया गया है।
छाता विकास खण्ड में खुदाई करने वाले 8 तालाबों में से 7 तालाब पूर्ण कर लिये गये हैं, 7 तालाबों में जल भर दिया गया है।

चैमुहां में 12 तालाबों के लक्ष्य में से 6 पूर्ण हो चुके हैं तथा 05 में पानी भरा जा चुका है। नन्दगांव के 2 तालाबों के लक्ष्य को पूर्ण कर पानी भर दिया गया है। राया के 54 तालाबों के लक्ष्य में से 42 तालाबों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 38 तालाबों को पानी से भर दिया गया है।


इसी प्रकार खण्ड विकास बल्देव में 74 में से 46 तालाबों की खुदाई पूर्ण हो चुकी है। मांट में 40 में से 36 तालाबों की खुदाई की जा चुकी है तथा नौहझील में 33 में 31 तालाबों पर कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है।


जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि तालाबों की खुदाई एवं भरने से संबंधित किये गये कार्यों की वीडियोग्राफी करके भेजें। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय करके नौहझील का निरीक्षण कर लिया जाये और उसे भरवाने की कार्यवाही की जाये।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर क्रान्तिशेखर सिंह, महावन कृष्णानन्द तिवारी, गोवर्धन राहुल यादव, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, पीडी बलराम सिंह, उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार सहि अन्य संबंधित खण्ड विकास अधिकारीगण उपस्थि
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More