BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

जंक्शन के द्वितीय प्रवेश मार्ग पर अव्यवस्थाएं

मथुरा। मथुरा जंक्शन के द्वितीय प्रवेश मार्ग की स्थिति सुधारने की कवायद करने वाला शायद कोई नहीं है। रेलवे प्रशासन इस मार्ग पर अच्छे से प्रकाश की व्यवस्था तक नहीं करवा पा रहा हैं। वहीं यहाँ की सड़क पर कई स्थानों पर बड़े गड्डे दुर्घटनाओं को निमंत्रण देते दिखाई पड़ते हैं । वर्तमान में चल रहे लाॅकडाउन में इस मार्ग की दशा सुधारी जा सकती है लेकिन अधिकारियों में शायद इच्छाशक्ति का अभाव है ।


विश्व स्तरीय मथुरा जंक्शन को नये बस स्टैण्ड से जोड़ने के लिये माल गोदाम रोड की साईड सैकेण्ड एन्ट्री गेट बनाया गया था । यहीं से गोवर्धन, वृन्दावन जाने के लिये बसें भी मिलती हंै । स्थानीय निवासी एवं रेलयात्री मुलायम सिंह शिकायत करते हुय कहते हैं कि बड़ी संख्या में बाहरी यात्री इस मार्ग का प्रयोग करते हैं । लेकिन उस अनुपात में रेलवे द्वारा इस मार्ग को विकसित नहीं किया गया है। जबकि जंक्शन के मुख्य प्रवेश मार्ग को सुंदर बनाया गया है क्योंकि वहाँ रेलवे अधिकारियों के घर बने हुये हैं।


सामाजिक कार्यकर्ता बेनीराम शर्मा ने बताया कि पूरे मार्ग पर रेलवे ने लाखों रूपये खर्च कर स्ट्रीट लाईटे लगवाई हैं । लेकिन देखरेख के अभाव में अधिंकाश समय उनके खराब रहने से पूरे मार्ग पर शाम होते ही अंधेरा हो जाता है । इनकी अण्डरग्राउन्ड केबिल कट जाने से अलग से केबिल से सप्लाई दी जा रही है। इससे बार-बार खराब होने पर भी इन्हें स्थाई रूप से सही नहीं किया जा रहा है।


वाई.आर. शर्मा ने कहा कि अंधेरे में कई बार असामाजिक तत्वों द्वारा राहगीरों से मोबाइल छिनैती की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। सड़क पर कई स्थानों पर बड़े -बड़े गड्डे होने से दुर्घटना की सम्भावना भी बनी रहती है। अनिल खण्डेलवाल, महावीर पाठक, राजेश अग्रवाल आदि ने जंक्शन के मुख्य प्रवेश मार्ग की तरह द्वितीय प्रवेश मार्ग को भी दुरूस्त कराकर साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुचारू कराये जाने की माँग की है ।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More