देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 50 रुपये के नए नोट जारी करने का ऐलान कर दिया है। आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि 50 रुपये का नया नोट फ्लोरिसेंट नीले रंग में होगा। नए नोट के पिछले हिस्से पर रथ के साथ हम्पी की आकृति होगी, जो देश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगी। नोट पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल का हस्ताक्षर होगा। नए नोट महात्मा गांधी सीरीज के होंगे और इसकी साइज पुराने 50 के नोट के जितनी ही है। केंद्रीय बैंक 200 रुपये के नोट भी छाप रही है। साथ ही आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि इससे पहले जारी सभी सीरीज के 50 रुपये के पुराने नोट चलते रहेंगे।
आईये जानें, क्यों खास है 50 रुपये का नया नोट
नोट के आगे होंगे ये फीचर्स
-नए नोट का रंग फ्लोरिसेंट ब्लू है।
-नए नोट के बीच में महात्मा गांधी की फोटो होगी।
-इसमें देवनागरी में भी 50 लिखा होगा।
-इसमें सिक्योरिटी थ्रेड पर भारत और आरबीआई लिखा होगा।
-नोट पर माइक्रो लैटर्स में आरबीआई,ख्भारत, इंडिया और 50 लिखा होग।
-नोट के एकदम दाहिनी तरफ अशोक स्तंभ होगा।
-सबसे ऊपर बांई तरफ नंबर पैनल पर छोटे से बड़े होते हुए नंबर होंगे और दाहिनी तरफ भी छोटे से बड़े होते हुए नंबर छपे होंगे।
नोट के पीछे होंगे ये फीचर्स
- नोट के बांई और नोट के जारी करने का साल लिखा होगा।
-नए नोट में स्वच्छ भारत का लोगो होगा।
-हम्पी के मंदिर के पहले या बांई तरफ लैंगवेज पैनल होगा।
-नए नोट का डाइमेंशन 66 मिमी गुणा 135 मिमी होगा।
क्या है हम्पी
कर्नाटक स्थित हम्पी यूनेस्को द्वारा घोषित वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। हम्पी कर्नाटक की तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित एक प्राचीन गौरवशाली साम्राज्य विजयनगर का अवशेष है। इतिहास और पुरातत्व के लिहाज से हम्पी एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है।आपको बता दें कि 8 नवंबर को 500 और 2000 रुपये के नोट जारी करने के बाद ये पहला नया नोट है, जिसको लाने का आरबीआई ने आधिकारिक ऐलान किया है। हालांकि, पिछले साल रिजर्व बैंक ने कहा था कि जल्द ही 50 रुपये के नए नोट जारी होंगे। नए नोट रिजर्व बैंक महात्मा गांधी सीरीज-2005 के तहत होने की बात कही गई थी। आरबीआई ने कहा था कि इसमें दोनों नंबर पैनलों के बीच में इनसेट लेटर नहीं होंगे। इस पर आरबीआई गवर्नर डॉक्टर उर्जित पटेल के दस्तखत होंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
जयपुर में कमाण्डेण्ट व कम्पनी कमाण्डर 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यस बैंक को दिया 2,209 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस
किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभ