BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जनजागरण रैली में उठाईं जनता की मांगें

मथुरा। समाज के मजलूम वर्ग को कोरोना काल में राहत दिलाने के उद्देश्य से किसान, गरीब, मजदूर समिति के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में छह दिवसीय जन जागरण रैली निकाली गई। रैली का समापन वृंदावन कोतवाली पर हुआ।

ताराचंद गोस्वामी ने बताया कि इन छह दिनों में पांचों विधानसभा व तहसीलों में जन समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के मुख्य बिंदु पांच माह का विधुत बिल, बच्चों की स्कूल फीस, निजीकरण का विरोध, लूट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाओं में बढ़ोत्तरी है। साथ में से पिछले कई महीने से लॉक डाउन होने के कारण जनता त्रस्त है। जिसके चलते वह बच्चों की फीस और बिजली का बिल जमा करने में असमर्थ है। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा किसी तरह की कोई छूट नहीं दी जा रही है। वही वृंदावन में सभी मंदिर बंद है। जिसके चलते पुरोहित, पंडा समाज, छोटे व्यापारी जैसे कंठी माला, चंदन, सिंगार आदि का कार्य करने वाले, नाविक आदि हजारों लोगों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। वहीं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी कई माह से लापता हैं। जिनकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए वह आज कोतवाली वृंदावन आए हैं।  वृंदावन कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार  ने  धारा 144 की अवज्ञा का हवाला देते हुए प्रदर्शन कर रहे लोगो को थाना परिसर से बाहर निकाल दिया। सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद गोस्वामी ने उनके व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है जहां सभी बड़े अधिकारियों द्वारा विनम्रता पूर्वक ज्ञापन लिया गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी द्वारा दुत्कार कर भगा दिया गया। इसकी शिकायत वे उच्च्याधिकारियों से भी करेंगे। उन्होंने बताया इस तरह उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। प्रदर्शन करने वालो  में लोकेश शर्मा, आकाश, विक्रम बौद्ध, रमेश सैनी, मिलन गौतम, बिट्टू गौतम, कृष्ण कुमार गौतम, पंडित शांतिलाल, गोपाल शर्मा, बाबूलाल शर्मा, अर्जुन शर्मा, पवन शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, सोनू चैधरी, पृथ्वी शर्मा, बंसी शर्मा आदि शामिल रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More