BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अधिवक्ताओं के लिए अलग से कोविड सेंटर की मांग उठी

मथुरा। अधिवक्ताओं के लिए अलग से कोविड सेंटर बनाये जाने की मांग उठी है। शनिवार को समाजवादी अधिवक्ता सभा मथुरा के जिलाध्यक्ष गौरव किशनपुरिया एड. की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के द्वारा आईएएस अधिकारी दीक्षा जैन के माध्यम से राज्यपाल को सबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जनपद मथुरा के अधिवक्ताओं और आमजनता को कोरोना काल में आ रहीं दुश्वारियों के बारे में लिख गया है।

मूलभूत समस्याओं से राहत दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया है। इस दौरान समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष के साथ दीनदयाल पचैरी एड., प्रदुम्न यादव एड., आशीष शर्मा एड., विनय प्रताप सिंह यादव एड., डेविड गोल एड.सहित अधिवक्ताओं का पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मौजूद रहा!


ज्ञापन में प्रमुख रूप से कोविड-19 संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके अधिवक्ता साथियों के परिजनों को 20 लाख रुपये आर्थिक मदद राज्य सरकार के द्वारा दिये जाने, जनपद में एक कम से कम 50 बेड का अधिवक्ताओं के लिए अलग से कोविड-19 सेंटर बनाये जाने, 18 वर्ष से अधिक आयु सीमा वाले नौजवानों को भी कोरोना टीका लगाए जाएं जो कि केंद्र सरकार के आदेश के बाबजूद मथुरा जनपद में नहीं लगाये जा रहे हैं। जॉइंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जैन ने सभी अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया  कि ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल  तक पहुंचाया जाएगा। उम्मीद है कि आपकी सभी मांगें जरूर पूरी होंगीं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More