BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बिजली के खम्भे पर लटका मिला शव

मथुरा। दोपहर को घर से दूध लेने निकले दूधिया का शव रात को हाईटेंशन लाइन के पोल पर लटका मिला। पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का नामकर चल रही है। जबकि परिजन इसे हत्या बता रहे हैं।

पुलिस ने क्षेत्र के तमाम दूधिया से पूछताछ के अलावा उन लोगों से भी पुलिस ने जानकारी जुटाई है जहां से वह दूध उठाता था। पुलिस को एक दूधिया ने बताया है कि  मृतक ने उससे कहा था कि उसे 50 हजार रुपये की तुरंत आवश्यकता है। हाईवे थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले में तहकीकात कर रही है।


थाना हाईवे के  गांव पंडीपुर निवासी 50 वर्षीय दूधिया रमेश पुत्र धरम सिंह दूध लेने के लिए प्रतिदिन की तरह मोटरसाइकिल से निकला था। रात करीब आठ बजे तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजन की चिंता बढ गई।

परिजन ने काफी खोजबीन की और थाना हाइवे पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। पुलिस के साथ जब ग्रामीणों ने खोजबीन की गई तो गांव के बाहर उसकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली। उसके पास ही हाईटेंशन लाइन के पोल से उसका शव लटका मिला। गले में उसकी ही साफी का फंदा बंधा हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई, लेकिन परिजन का कहना है कि दूधिया की हत्या हुई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि आत्महत्या करने का कोई कारण नहीं था। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More