देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्रीनगर । जम्मू कश्मीर के कुपवाडा में सेना के कैंप पर गुरुवार तडके बडा आतंकी हमला हुआ। यह आतंकी हमला कुपवाडा के पंजगाम सेक्टर में स्थित सेना के कैंप पर हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार चार आतंकियों ने सेना के कैंप पर सुबह 4 बजे हमला किया। जिस जगह आतंकियों ने हमला किया, वहां सेना की तोपें रखी जाती है, यानी आतंकियों ने सेना के तोपखाने पर हमला किया। आतंकी सेना के कैम्प के अंदर घुसने में कामयाब हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों के जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया है।
जबकि दो आतंकी अभी भी गोलीबारी कर रहे हैं। वहीं इस हमले में सेना के तीन जवानों के भी शहीद होने की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इस आतंकी हमले में कैप्टन सहित तीन जवान शहीद हो गए हैं। रूक रूक कर दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। सेना ने भी दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले नौहट्टा के सीआरपीएफ के कैंप पर भी ग्रेनेड हमला हुआ था। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था। ज्ञातव्य है कि पिछले कुछ दिनों से घाटी के हालात फिर से बिगड रहे हैं। सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की जा रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सुधार का ढोंग या मजदूरों के अधिकारों पर एक चुपचाप हमला?
छत्तीसगढ़ : अबूझमाड़ में मुठभेड़, मारे गए 4 माओवादी, एक जवान शहीद
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी