BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

CRIME NEWS : जीजा को पेड़ से बांधकर 6 लोगों ने किया साली से गैंगरेप, और फिर...

च‍ित्रकूट। देश में लगातार बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है और एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के च‍ित्रकूट ज‍िले में सामने आया है। यहां पर 24 वर्षीय महिला अपने जीजा के साथ र‍िश्तेदारी में जा रही थी क‍ि तभी छह बदमाशों ने हथ‍ियारों के बल पर मह‍िला के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, गैंगरेप का वीड‍ियो बनाकर सोशल मीड‍िया पर वायरल कर द‍िया ज‍िसके बाद पुल‍िस सावधान हुई और मामला दर्ज क‍िया।

बता दें कि यह मामला चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र का है, सोशल मीडिया पर सामूहिक दुष्कर्म का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मामले के 6 आरोपियों में 4 की वीडियो के आधार पर पहचान हो चुकी है। इन चारों के अलावा दो अज्ञात नकाबपोश लड़कों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। 24 वर्षीय महिला अपने जीजा के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी, तभी रास्ते मे छह बदमाशों ने हथियार दिखाकर उन्हें रोका। लूटपाट का विरोध करने पर जीजा को बांध कर महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला का दावा है कि उसने घटना के ही दिन मऊ थाना पहुंच कर जानकारी पुलिस को दी लेकिन उसे डांट कर भगा दिया गया। महिला का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद वह खुद पुलिस अधीक्षक से मिली, तब छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More