BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA POLICE : गौ तस्करों ने किया पुलिस पार्टी को कुचलने का प्रयास, एक गिरफ्तार

मथुरा। सडक पर बैरियर लगाकर चैकिंग कर रही पुलिस टीम पर गौ तस्करों ने गाडी चढाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका एक साथ भाग जाने में सफल रहा। घटना रात करीब एक बजे बजे वेरा गेट चैकी क्षेत्र खायरा की है।
प्रभारी निरीक्षक थाना सुरीर कोतवाल रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि रात के समय खायरा चैकी पर मेटाडोर रोकने को लगाए बैरियर को तोड़कर गो तस्करों ने पुलिस दल को रौंदने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर मेटाडोर समेत एक गो तस्कर को पकड़ लिया, साथी तस्कर भाग जाने में सफल रहे। मेटाडोर में गाय व एक सांड़ क्रूरतापूर्वक लदे थे। जिन्हें वह बाजना क्षेत्र से चुरा कर कटवाने के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे। पकडे गये आरोपी की पहचान इकराम पुत्र ईसुव निवासी ग्राम बाबूपुर थाना हाथिन जिला पलवल हरियाणा के रूप में हुई। जिस मेटाडोर में गौवंष लदा हुआ था उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पूछताछ में गो तस्कर ने अपना नाम इकराम निवासी गांव बाबूपुर थाना हथीन जनपद पलवल बताते हुए कहा है कि वह बाजना क्षेत्र से गाय और सांड़ को मेटाडोर में लाद कर इन्हें कटवाने को अलीगढ़ ले जा रहे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि गोतस्करों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने, गोवध एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मेटाडोर में बरामद गाय व सांड़ को गोशाला के सुपुर्द कर दिया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More