BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सुरीर में दंपति की गोली मार कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मथुरा। सुरीर से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मथुरा जिले के गांव ब्यौही में सोमवार को खेत पर हुए मामूली विवाद के बाद मंगलवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाइसेंसी बंदूक से चली गोली से दंपती की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी व्यक्ति अपने दोनों बेटों के साथ थाने पहुंच गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर, एसपी देहात श्रीश चंद भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। आलाधिकारियों ने घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दे दिये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि गांव ब्यौही में गोली लगने से दंपती की मौत हुई है। घटना के मारपीट और रुपयों के लेनदेने का विवाद सामने आया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। मंगलवार की सुबह धूल उड़ने को लेकर एक ही परिवार के मध्य हुई खूनी लड़ाई में गोली लगने से पति-पत्नी की मौत तथा दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने हथियार सहित 3 हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। घटना स्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पहुंच कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये हैं।
  थाना सुरीर के गांव ब्योंही निवासी अशोक कुमार उर्फ गुल्ली पुत्र तुलाराम शर्मा तथा गुलवीर पुत्र सुखराम शर्मा के मध्य सोमवार को खेतों में ट्रैक्टर के कटर से धान निकालते समय उड़ रहे गर्द (धूल) को लेकर कहा सुनी गाली-गलौज हो गई थी। जिससे दोनों पक्षों में तनाव हो गया। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे कहा सुनी हो गई। जिससे गुलवीर उसके पुत्र कमाल, बलराम के अलावा नरेन्द्र पुत्र कुंवरपाल, सोनदेवी आदि ने लाठी-डण्डे तमंचे-बन्दूक आदि से अशोक शर्मा पर हमला बोल दिया। पति को बचाने आईं पत्नी गीता शर्मा ने जब विरोध किया तो हमलावरों ने अशोक (55 वर्ष) एवं उसकी पत्नी गीता (52 वर्ष) पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है माँ-पिता को जब पुत्र राजेश, मुकेश शर्मा बचाने गये तो उनपर लाठी डण्डों से हमलाबोल कर घायल कर दिया। परिजन गोली लगने से घायल पति-पत्नी को कोतवाली सुरीर लेकर पहुंचे जिसमें दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। एसएसपी ने बताया कि मृतकों का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है। घटना में शामिल हमलावर गुलवीर, कमाल, बलराम को फायंरिग में प्रयुक्त हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है पकड़े गये गुलवीर और उसके दोनों पुत्र हैं। मृतक दंपत्ति के पुत्र राजेश शर्मा ने पोस्टमार्टम गृह पर बताया कि हमलावर उनके ताऊ के लड़के हैं उनका खेत और मकान बराबर-बराबर में हैं। उन्होंने बताया कि अभी रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
   दूसरी तरफ जानकार सूत्रों ने बताया कि मृतक अशोक उर्फ गुल्ली के बाबा रघुवार दयाल की दो पत्नियां थी जिसमें अशोक सहित पहली पत्नी से 5 पुत्र थे। जबकि दूसरी पत्नी से दो पुत्र थे। जिसमें अशोक शर्मा पहली पत्नी के परिवार से थे जबकि गुलवीर दूसरी पत्नी की सन्तान होने के कारण परिवार में लम्बे समय से तनाव चला आ रहा है। जबकि नजदीकी लोगों का कहना है कि अशोक शर्मा के लाखों रूपये मण्डारी (पिथौरा) निवासी पर थे जिसके कारण ये खूनी जंग हुई। घटना को लेकर आसपास के क्षेत्र में दहशत है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More