BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

CORONAVIRUS : प्रियंका और निक ने कोविड-19 राहत कोष में जमा कराए पैसे

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व पॉप स्टार निक जोनस ने कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई को अपना समर्थन देने के चलते कई चैरिटी में अपना योगदान दिया है। प्रियंका ने मंगलवार को ट्विटर पर ऐलान किया कि उन्होंने पीएम-केयर्स फंड, यूनीसेफ, फिडिंग अमेरिका और गूंज सहित और भी कई संस्थाओं में पैसे जमा कराए हैं।
प्रियंका ने लिखा, "ये संगठन हैशटैगकोविड19 से प्रभावित लोगों की मदद करके असाधारण काम कर रहे हैं। वे भूखों को खाना खिला रहे हैं, चिकित्सकों को अपना समर्थन दे रहे हैं और कम आय व बेघर समुदायों की मदद कर रहे हैं और मनोरंजन जगत में हमारे सहयोगियों की मदद कर रहे हैं।"
उन्होंने आगे लिखा, "निक और मैंने यूनीसेफ, फिडिंगअमेरिका, गूंज, डॉक्टरविदआउटबॉडर्स, नोकिडहंगरी, गिवइंडिया और सगफत्रा, आईएएचवी, असीमा और पीएम-केयर्स जैसी संस्थाओं में अपना सहयोग दिया है।"प्रियंका ने इन संगठनों का शुक्रिया अदा किया और कहा, इन्हें भी आपके साथ की जरूरत है और हम आपको भी दान देने के लिए कहेंगे। मैंने अपनी स्टोरी के साथ हर एक संगठन का लिंक दे दिया है..कोई भी दान छोटा नहीं होता। हम इसे हराने में साथ में मिलकर दुनिया की मदद कर सकते हैं।

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More