देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreकोरोना के खिलाफ देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान में भारत दिन- प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। टीकाकरण में आई ये तेजी, इस देश को न सिर्फ आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही है, बल्कि वैश्विक पटल पर इस वायरस के प्रति चल रही लड़ाई को और मजबूती और सकारात्मकता दे रही है। भारत में अब तक कुल 12 करोड़ 38 लाख 52 हजार 566 से भी ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। बीते दिन यानी कि 19 अप्रैल को देशभर में 12 लाख से अधिक लोगों को यह टीका लगाया गया है।
हेल्थ केयर वर्कर्स
हेल्थ केयर वर्कर्स की बात करें तो अभी तक कुल 91 लाख 36 हजार, 134 लोगों को पहली खुराक, जबकि 57 लाख, 20 हजार, 048 लोगों को दूसरी खुराक दी जी चुकी है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में सरकार की मुस्तैदी और लोगों के पारस्परिक सहयोग के चलते 1 करोड़ 12 लाख से भी ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं इसी श्रेणी में 55 लाख लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
45 से 60 वर्ष की आयुवर्ग के इतने नागरिकों को लगी वैक्सीन
45 से 60 वर्ष के आयुवर्ग के नागरिकों की बात करें तो कुल 4 करोड़ 10 लाख, 66 हजार 462 से भी अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि इसी आयुवर्ग के 11 लाख 37 हजार 964 लोगों को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है।
वरिष्ठ नागरिकों की रही है संपूर्ण भागीदारी
सीनियर सिटीजन यानी कि वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा भी इस टीकाकरण अभियान में सरकार को भरपूर सहयोग मिल रहा है। 60 वर्ष से ऊपर की उम्र के 4 करोड़ 59 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 40 लाख से भी अधिक वरिष्ठजनों को इस टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
राज्यवार यह है आंकड़ा
राज्यों की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 1 करोड़ 9 लाख, राजस्थान में 94 लाख, यूपी में 91 लाख, गुजरात में 89 लाख से भी ज्यादा लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं केंद्रशासित प्रदेशों की सूची की अगर बात करें तो दिल्ली में 21 लाख, पुड्डुचेरी में 1.5 लाख, नागालैंड में 1.09, लद्दाख में 67 हजार, लक्षदीप में 15 हजार से भी अधिक लोगों को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु में 47 लाख, आंध्र प्रदेश में 46 लाख, ओडिशा में 49 लाख, केरल में 58 लाख, कर्नाटक में 72 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
उत्तरपूर्वी राज्यों की सूची के तहत मणिपुर में 1.53 लाख, मेघालय में 1.69 लाख, त्रिपुरा में 8.86 लाख, अरुणाचल प्रदेश में 1.72 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है।













Related Items
मैक्सिको सिटी में शकीरा ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने फ्री कॉन्सर्ट कर रचा इतिहास
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली गर्मी से राहत, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज