BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

लाॅकडाउन के दिन कोरोना ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़े

मथुरा। कोरोना का कोहराम जारी है। रविवार को कोरोना वायरस ने पिछले दो वर्षों के कोरोना काल के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। एक दिन में 360 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। अभी तक 126 लोगों की मौत हो गई है। जबकि वर्तमान में एक्टिव केसों का आकड़ा 1500 के पार हो गया है। रविवार को कोरोना के सक्रिय मरीज मथुरा में 1555 हो गये। जबकि कुल कोरोना पाॅजिटिव हुए मरीजो का आंकडा 9081 हो गया। जनपद में अब तक 7400 मरीज ठीक हो चुके हैं। कान्हा की नगरी में कोरोना वायरस संक्रमण के शनिवार को अब तक के सर्वाधिक 360 नए केस दर्ज हुए। एक्टिव केस बढ़कर 1500 पर पहुंच गये हैं। मौत का आंकड़ा 126 पर पहुंच चुका है।


कान्हा की नगरी की सुंदर तस्वीरें अब कोरोना वायरस संक्रमण के चलते भयावह हो चली है। हर दिन आने वाले केस एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। रविवार को यूं तो लॉकडाउन है लेकिन एक्टिव केस यहां 1500 के पार हो गये। अगर यह आंकडा 2000 के पार चला जाता है तो इसके चलते शासन की गाइडलाइन के अनुरूप नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव के आसार बन जाएंगे। शनिवार को अब तक के सर्वाधिक 360 केस रिपोर्ट हुए हैं। 

 
रविवार को लाॅकडाउन के दौरान मठ मंदिरों को श्रद्धालुआंे के लिए बंद रखा गया है। प्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। बावजूद इसके सभी मंदिरांे पर कोरोना की गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है। कोकिलावन में शनिदेव मंदिर प्रबंधन ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देख कड़े नियम लागू भले ही कर दिए, लेकिन मंदिर के बाहर भीड़ के दबाव के कारण गाइडलाइन की धज्जियां उड़ रही हैं। मंदिर में बैरिकेडिंग के बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिदेव मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए कोविड नियमों का पालन कराने को कड़ाई शुरू कर दी है। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग के माध्यम से ही श्रद्धालुओं को अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। ऐसे में मंदिर के अंदर भले ही गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है, लेकिन मंदिर के बाहर दुकानदार कोविड नियमों धज्जियां उड़ा रहे हैं। वह बड़े खतरे को आमंत्रण दे रहे हैं।

यह है जनपद में कोरोना का आंकडा
कुल पॉजिटिव केस-9081
ठीक हुए मरीज- 7400
मौत- 126
एक्टिव केस- 1555

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More