देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। गंभीर अपराधों में लम्बे समय से फरार चल रहे तीस आरोपियों को मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर के निर्देशन में 5 से 20 जून तक चले इस अभियान में 15 ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जो हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोपों में फरार चल रहे थे।
इसके अलावा इस दौरान पांच बडी अपराधिक वारदातों का भी पुलिस ने खुलासा किया है। वर्ष 2013 में हुई हत्या के प्रयास की घटना का आरोपी रतिराम पुत्र राजाराम निवासी महकमपुर थाना कमालगंज जनपद फर्रूखाबाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
2013 से ही रतिराम फरार चल रहा था। 2018 से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के आरोप दीवान सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी थाना वृंदावन हालपता मायापुरम कालोनी गोवर्धन रोड मथुरा को भी पकडा है। इसी तरह हत्या में 11, लूट में दो, बलात्कार में सात, दहेज हत्या में छह, गैंगस्टर में दो तथा हत्या के प्रयास में फरार चल रहे 15 लोगों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है।













Related Items
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
6.5 लाख रुपये वसूल चुका फर्जी दरोगा दबोचा
पुलिस की चार टीमों ने की संयुक्त कार्रवाई, धर दबोचा शातिर अपराधी