BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बॉक्स ऑफिस पर 'मेजर' और 'पृथ्वीराज' की भिड़ंत, बेफिक्र अदिवी शेष

मुंबई । अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' 3 जून को रिलीज हो सकती है, वहीं 'मेजर' की भी रिलिजिंग डेट 3 जून है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच भिड़ंत होगी, लेकिन 'मेजर' के एक्टर अदिवी शेष को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि, अदिवी शेष को भरोसा है कि 'मेजर' बॉक्स ऑफिस पर छा जाएगी।

अभिनेता और लेखक अदिवी शेष अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव की संभावना से बेफिक्र हैं।

बुधवार को 'ओह ईशा' के गाने के लॉन्च पर, अदिवी शेष ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, मुझे लगता है कि व्यावहारिक रूप से, हमारे पास तेलुगु में सबसे बड़ी फिल्म है, 'विक्रम' तमिल में सबसे बड़ी फिल्म है और 'पृथ्वीराज' हिंदी की सबसे बड़ी फिल्म है। समुद्र में दोनों ही बड़ी मछलियां हैं, लेकिन हम सुनहरी मछली हैं।

'मेजर' मुंबई आतंकी हमले के हीरो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है।

फिल्म हिंदी, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज होगी। फिल्म जीएमबी एंटरटेनमेंट और ए प्लस एस मूवीज के सहयोग से सोनी पिक्च र्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।

'मेजर' का निर्देशन शशि किरण टिक्का ने किया है। फिल्म में अदिवी शेष, शोभिता धूलिपाला, सई मांजरेकर, रेवती, प्रकाश राज, अनीश कुरुविला और मुरली शर्मा हैं।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More