BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

CHINMAYANAND CASE : चिन्मयानंद से यौन शोषण के आरोपों पर 7 घंटे पूछताछ, SIT ने आश्रम किया सीज

शाहजहांपुर। कानून की छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपों में एसआईटी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, स्वामी चिन्मयानंद की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। एसआईटी ने पहले तो गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात जिला पुलिस लाइन में स्वामी चिन्मयानंद से घंटों पूछताछ की। इसके बाद शुक्रवार को एसआईटी ने चिन्मयानंद के मुमुक्ष आश्रम सहित उन कई संस्थानों को अपने कब्जे में ले लिए, जो संदिग्ध हैं। चिन्मयानंद के दिव्यधाम को बीती रात ही कब्जे में ले लिया गया था। यहां मात्र एक कमरा चिन्मयानंद के सोने भर के लिए छोड़ा गया है। शाहजहांपुर पुलिस सूत्रों के मुताबिक, "शुक्रवार को मुमुक्ष आश्रम से संबद्ध सभी संस्थाओं को तीन दिनों के लिए बंद कर उसे कब्जे में ले लिया गया हैं, ताकि एसआईटी जांच में कहीं कोई व्यवधान उत्पन्न न हो।"

हालांकि एसआईटी की ओर से इस कदम के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों ने बताया कि एसएसएमबी को खुला छोड़ा गया है, जबकि धर्मसभा इंटर कॉलेज, एसएस लॉ कॉलेज और एसएस कॉलेज को भी तीन दिनों के लिए एसआईटी ने अपने कब्जे में ले लिया है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात एसआईटी ने रिजर्व पुलिस लाइन में चिन्मयानंद से पूछताछ की। इस दौरान चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह भी मौजूद थे।

कथित तौर पर चिन्मयानंद से वायरल वीडियो को लेकर पूछताछ की गई, जिसमें वह एक लड़की से मसाज कराते दिख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, हालांकि उन्होंने सभी आरोपों से इंकार किया है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More