BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मेमोरी मंच के बच्चों ने बनाए मेमोरी ग्लोबल रिकॉर्ड्स

मथुरा। होटल मेंशन में मेमोरी मंच और अर्पण साहित्य समाज सेवा संस्थान के तत्वाधान में  ग्लोबल रिकॉर्ड्स रिसर्च फाउंडेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया व बहुत से बच्चे ग्लोबल रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे। ग्लोबल रिकॉर्ड्स रिसर्च फाउंडेशन की ओर से उनकी यूपी रिपोर्टर मेमोरी गर्ल डा प्रेरणा शर्मा रही जो इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की भी यूपी रिपोर्टर है।


इस आयोजन में अन्य बच्चों के अतिरिक्त अर्पण संस्था व दो स्ट्रीट स्कूल नवचेतन एक आव्हान और जस्टिस फार चिल्ड्रेन के बच्चों ने प्रतिभाग किया घ्
 इन सभी बच्चों को मेमोरी मंच की टीम के टिजिल चैधरी और प्रियंका सिंह ने मेमोरी रिकॉर्ड्स के लिए मार्गदर्शन दिया और तैयार किया। बच्चों ने अलग-अलग टाइटल्स में 1 मिनट में रिकॉर्ड बनाए।


श्रेया ने भारत के विभिन्न जिलों के नाम 4 मिनट में व कैलीग्राफी,  ऋषभ ने  1 मिनट में आवर्त सारणी, आदित्य गुप्ता ने 1 मिनट में विश्व की राजधानियों के नाम सुनाए और ग्लोबल रिसर्च ग्लोबल रिकॉर्ड्स रिसर्च फाउंडेशन के रिकॉर्ड बनाए। अन्य रिकॉर्ड्स में स्ट्रीट स्कूल के लवयांशी, बुलबुल, विकास,मानसी,सुंदर,रीना, शीतल,ऋषभ,तनु सिंह और अर्पण संस्था के हर्षव  कनिष्का ने भी 1 मिनट में अलग-अलग टाइटल्स में रिकॉर्ड स्थापित किए। इस सराहनीय आयोजन के लिए उपस्थित गणमान्य अतिथि एवं  निर्णायक मंडल ने मुक्त कंठ से मेमोरी मेमोरी मंच की टीम अर्पण साहित्य समाज सेवा संस्थान, विशेष रूप से डॉ प्रेरणा शर्मा एवं अर्पण की सचिव उषा शर्मा की प्रशंसा करी। कार्यक्रम का कार्यक्रम का संचालन का करते हुए मनीष दयाल ने जानकारी दी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम की विशिष्टता है कि इसमें स्ट्रीट स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया जिनके पास किसी प्रकार का कोई संसाधन  उपलब्ध नहीं है और जो केवल अपने परिश्रम के बल पर ककामयाब हुए हैं। डा अनुराग वाजपेई  ने कहा कि आज जो ग्लोबल रिकार्डस बनाए गए हैं, उससे स्पष्ट होता है कि मथुरा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। एडवोकेट पुनीत वाजपेई ने कहा के इन बच्चों को देखकर एहसास होता है कि यदि इन बच्चों को सही दिशा और दशा दी जाए तो यह बच्चे बहुत आगे तक पढ़ सकते हैं इन बच्चों की प्रतिभाओं को देखकर दांतो तले उंगली दबाने जैसा एहसास होता है कि यह बच्चे ऐसे रिकॉर्ड्स में अपना कीर्तिमान दर्ज कर रहे हैं जिनको हमारे लिए सोचना भी नामुमकिन सा लगता है ।भविष्य में यदि इन बच्चों के लिए जरूरत होगी तो इन की उन्नति के लिए संस्था को आशान्वित करता हूं।


निर्णायक मंडल में महेंद्र सिंह वर्मा (गुरुजी) प्रदीप माथुर पूर्व विधायक,जनार्दन शर्मा सांसद प्रतिनिधि,गजेंद्र शर्मा ग्रुप चेयरमैन लक्ष्मी ग्रुप,डॉ अनुराग बाजपाई,प्रतिभा शर्मा,पुनीत बाजपाई,मनीषा गुप्ता पूर्व चेयरमैन नगर पालिका रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष दयाल के द्वारा किया गया कार्यक्रम में आयोजन के प्रमुख सहयोगी न्यू ग्रुप चैनल अमित चैधरी, सुरेंद्र शर्मा रहेघ्।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More