देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। नई महामारी डेंगू से निपटने को समस्त चिकित्साधीक्षकों को केंद्र और राज्य की स्वास्थ्य टीमों ने प्रशिक्षित किया। सीएमओ कार्यालय में गुरूवार को दोपहर करीब ढाई बजे प्रशिक्षण शुरू हुआ। इससे पहले टीमों ने चौमुहां ब्लौक के नौ गांव में डेंगू और बुखार से निपटने के किए जा रहे प्रयासों की टोह ली।
इस दौरान टीम उस घर में भी गई जहां पांच दिन पहले एक 33 वर्षीय प्रियंका नामक महिला की मौत हो गई थी। इसी घर में एक बच्चा भी बीमार मिला। ग्रामीणों ने टीम को बताया कि गांव के चार बच्चों का इलाज सौ सैय्या अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस दौरान सीएमओ डा.रचना गुप्ता भी टीम के साथ रहीं। सीएमओ के मुताबिक गांव में मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए एक एम्बेलैंस तैनात की गई है। गांव में मलेरिया और डेंगें के लिए सोर्स रिडक्शन की कार्रवाही की गई। ग्राम प्रधान, सभी आशा वर्कर और ग्रामीणों को बताया गया कि किस तरह से मच्छों को पनपने से रोकने के लिए प्रयास किए जा सकते हैं।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित