BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

केंद्र सरकार ने 50 हजार मीट्रिक टन ऑक्सीजन आयात करने का लिया फैसला

देश में ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने 50 हजार मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन आयात करने का फैसला लिया है। इस संबंध में जल्दी ही टेंडर जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही कोरोना प्रभावित 12 राज्यों में ऑक्सीजन आपूर्ति की निगरानी करने के लिए मैपिंग प्रणाली की शुरुआत करने का भी फैसला लिया गया है।
 
एम्पावर्ड ग्रुप-2 की बैठक लिया गया निर्णय


दरअसल देश में कोविड के इलाज के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों और ऑक्सीजन की उपलब्धता की समीक्षा करने के लिए एम्पावर्ड ग्रुप-2 की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
 
 पीएम केयर्स फंड के तहत लगेगा ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र 


कोरोना प्रभावित 12 राज्यों में ऑक्सीजन उत्पादन की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही आयात के लिए एमईए के मिशनों द्वारा पहचाने जाने वाले संभावित स्रोतों का भी पता लगाया जाएगा। बैठक में देश के दूरदराज इलाकों में पीएम केयर्स फंड के तहत 100 अस्पतालों में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने का भी फैसला लिया गया। 
 
12 राज्यों में ऑक्सीजन की मांग


इसके अलावा देश में कोरोना से प्रभावित 12 राज्यों में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, यूपी, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान हैं। इन सभी राज्यों में अचानक कोरोना के मामले बढ़ने से अस्पतालों में बोझ बढ़ गया है और ऑक्सीजन की कमी होने लगी है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More