देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता रहीं बॉलीवुड की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक सफल अभिनेत्री और गायिका हैं। वह बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ रही हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती और अपने बेहतरीन अभिनय से सभी को अपना कायल बना दिया है। बॉलीवुड की सबसे अधिक वेतन पाने वाली अभिनेत्रियों की गिनती में शुमार प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। उनके पिता पंजाब के अंबाला से थे, जबकि उनकी मां झारखंड से थी। उनके माता-पिता भारतीय सेना में चिकित्सक थे, जिसके चलते उन्हें देश के अलग-अलग राज्यों का रुख करना पड़ा। इसी वजह से प्रियंका को कई स्कूल भी बदलने पड़े। उन्होंने एक सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार श्रेणियों में फिल्मफेयर पुरस्कार के सहित कई पुरस्कार और नामांकन प्राप्त किये है।प्रियंका का जन्म जमशेदपुर में हुआ था। लेकिन वह बरेली को अपना असली घर समझथी है। उनके माता-पिता भारतीय सेना में चिकित्सक थे। 2000 में एक किशोरी के रूप में वह अमेरिका में अपनी चाची के साथ कुछ वर्ष रही। जहां उन्होंने लगभग तीन वर्ष बिताए और इस दौरान वहीं के स्कूल में दाखिला लिया, अमेरिका में उन्हें नस्लीय भेदभाव का सामना भी करना पड़ा। अमेरिका में वे फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की दूसरी विजेता रही और मिस इंडिया वर्ल्ड के खिताब के लिए प्रवेश किया जहां उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। इस सम्मान को प्राप्त करने वाली वह पांचवीं भारतीय थी।मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने फिल्म-उद्योग का रुख किया। उन्होंने वर्ष 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ के साथ अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद 2003 में उन्होंने ‘द हीरो’ के साथ बॉलीवुड में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा नजर आए। इसके बाद उन्होंने एक-के बाद एक हिंदी फिल्मों में काम किया।प्रियंका थमिजान (2002), अंदाज (2003), द हीरो (2003), मिस इंडिया: द मिस्टरी (2003), प्लान (2004), असंभव (2004), एतराज (2004), मुझसे शादी करोगी (2004), किस्मत (2004), प्लैकमेल (2005), ब्लफ मास्टर (2005), बरसात (2005), यकीन (2005), वक्त (2005), आप की खातिर (2006), डॉन (2006), कृष (2006), 36 चाइना टाउन (2006), सलाम-ए-इश्क (2007), किस्मत टॉकीज (2007), बिग ब्रदर, (2007), कुबार्नी (2007), लंदन ड्रीम्स (2007), लव स्टोरी 20500 (2007), गॉड तुस्सी ग्रेट हो (2008), फैशन (2008), वॉट्स यॉर राशी? (2008), सात खून माफ (2011), बर्फी (2012), मेरी कॉम (2014), दिल धड़कने दो (2015), बाजीराव मस्तानी (2015), हॉलीवुड फिल्म बेवॉच (2017) जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार श्रेणियों में फिल्मफेयर पुरस्कार के सहित कई पुरस्कार और नामांकन प्राप्त किए हैं।
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा अपनी मां के साथ मिलकर अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर में उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में फिल्में बनाई है। जिसमें मराठी, पंजाबी, भोजपुरी और मलयालम है। फिल्मों में अभिनय के अलावा, वह स्टेज शो में भाग लेता है टीवी पर एक रियलिटी शो की मेजबानी की है और भारत के राष्ट्रीय अखबारों के लिए कॉलम लिखा है। चोपड़ा परोपकारी गतिविधियों में लगे हुए है और 10 अगस्त 2010 को बाल अधिकार के लिए एक यूनिसेफ के सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था। फिल्मफेयर पुरस्कार
प्रियंका को अबत तमक कई पुरस्कार मिल चुके हैं जिनमें फिल्मफेयर पुरस्कार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार ने नवाजी जा चुकी है।
2004 - सर्वश्रेष्ठ नयी अभिनेत्री - अंदाज़2005 - फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार - एतराज2009 - सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - फैशन2012 - सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए आलोच कों का पुरस्कार - ७ खून माफ2016 - सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री - बाजीराव मस्तानी
साभार-khaskhabar.com













Related Items
गूलर के हर हिस्से में औषधीय गुण, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को करता है कम
नहीं रहे तेलुगु अभिनेता फिश वेंकट, 53 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक का 67 साल की उम्र में निधन,अनुपम खेर ने ट्वीट कर जानकारी दी