BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : दशहरा पर किया विद्युत विभाग का पुतला दहन

मथुरा। विद्युतदरों में बढोतरी को लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने होलीगेट पर विद्युत विभाग का पुतला दहन किया। व्यापारियों का आरोप लगाया कि जिस तरह रावण लोगों को परेशान करता था उसी तरह विद्युत विभाग भी लोगों को परेशान कर रहा है। हम लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अधिकारियों पर इस का कोई असर नहीं पड रहा है वह रावण की तरह मनमानी पर उतारू हैं। ज्ञात रहे कि विगत कई दिनों से लगातार विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन  जारी है। शहर में जगह जगह प्रदर्शन विद्युत विभाग की मनमानी से परेशान लोगों को एकजुट किया जा रहा है। रूपा लवानियां ने कहाकि विद्युत विभाग भी रावण की तरह व्यवहार कर रहा है इस लिए हमने विद्युत विभाग का पुतला दहन करने का निर्णय लिया। हमारा आंदोलन लगातार बढता जा रहा है, अगले चरण में विद्युत विभाग के कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पवन चतुर्वेदी ने कहाकि लोकप्रिय सरकार लोगों के हित में फैसले लेती है। इस सरकार के फैसले लोगों को परेशान करने वाले हैं। अभी हम चैराहे तिराहे पर प्रदर्शन कर रहे हैं अब हमारा आंदोलन विभाग के कार्यालयों पर होगा।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More