देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जोरदार तैयारी के साथ उतरने को आतुर बहुजन समाज पार्टी ने आज अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। बीएसपी की इस सूची में भी 101 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी अब कुल 403 में से 401 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषण कर चुकी है। बसपा की तरफ से आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि सोनभद्र जिले की दो सीटें एसटी या सामान्य होने की स्थिति स्पष्ट होते ही उनके उम्मीदवार भी जल्द सूचित कर दिए जाएंगे। अगले महीने से कुल सात चरणों में शुरू होने जा रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दलित-मुस्लिम-ब्राह्मण के समीकरण के बल पर अपनी नैया पार लगाने के प्रति आश्वस्त बहुजन समाज पार्टी ने पहली सूची गुरुवार को जारी की थी। आपको बता दें कि यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 229 समाजवादी पार्टी के पास, 80 बहुजन समाज पार्टी के पास, 47 बीजेपी के पास, 28 कांग्रेस के पास और 9 राष्ट्रीय लोक दल के पास हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय हॉकी टीम के शेड्यूल का ऐलान
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में इमारत गिरने की घटना में मुआवजे का किया ऐलान