BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में इमारत गिरने की घटना में मुआवजे का किया ऐलान

गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को गुरुग्राम के खवासपुर इलाके में इमारत ढहने के पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की। जिला प्रवक्ता की ओर से जारी बयान के अनुसार रविवार रात तीन मंजिला इमारत गिरने से जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों को दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

हालांकि, 19 घंटे के लंबे बचाव अभियान के बाद, जो सोमवार दोपहर को खत्म हो गया, पुलिस, अग्निशमन विभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), स्वास्थ्य विभाग और नागरिक सुरक्षा कर्मियों सहित बचाव टीमों ने एक जिगा आदमी और तीन शव को बाहर निकाला था।

सोमवार को फरुखनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत इमारत के मालिक और कंपनी के प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जहां पीड़ित काम करते थे।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More