देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । बीएसएफ के जवान तेज बहादुर यादव इन दिनों काफी सुर्खियों बटोर रहे है। खराब खाना परोसे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर बीएसएफ और सरकार में हडकंप बचाने वाले तेज बहादुर ने नया आरोप लगाया है। बीएसएफ जवान तेज बहादुर का कहा है कि उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
बीते दिन पत्नी से बातचीत में तेज बहादुर ने यह खुलासा किया है। तेज बहादुर की पत्नी सुशीला ने कल मीडिया में ऑडियो जारी कर आरोप लगाया है कि बीएसएफ जांच का दिखावा कर रही है और तेजबहादुर पर आरोप वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। तेजबहादुर की पत्नी ने कहा है कि अगर उनके पति को कुछ हुआ तो सरकार और बीएसएफ जिम्मेदार होगी। हालांकि अभी इन आरोपों पर अब तक बीएसएफ का पक्ष नहीं आया है। आपको बता दें कि तेज बहादुर को दूसरी यूनिट में भेज दिया गया है, जहां उसे प्लम्बर का काम दिया गया है। प्लंबर का दिए जाने पर आलोचना के बाद बीएसएफ ने कहा कि तेज बहादुर को कोई सजा नहीं दी गई है। निष्पक्ष जांच के लिए उसे अलग यूनिट में रखा गया है। तेज बहादुर के साथ न्याय होने की बात कही गई है। तेज बहादुर ने बॉर्डर पर बीएसएफ को मिलने वाले खाने की शिकायत करते हुए दो दिन पहले फेसबुक पर वीडियो डाला था। इसके बाद से ये वीडियो वायरल हो गया और पूरे देश का ध्यान बीएसएफ में खाने के मुद्दे पर पड़ा। तेज बहादुर के वीडियो के बाद सत्ता के गलियारे तक हंगामा मच गया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
छत्तीसगढ़ : अबूझमाड़ में मुठभेड़, मारे गए 4 माओवादी, एक जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर : पुंछ में LOC के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में दो जवान घायल