BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

MATHURA : गायत्री तपोभूमि में 15 दिन लगेगा पुस्तक मेला

मथुरा। गायत्री तपोभूमि द्वारा विराट पुस्तक मेला के आयोजन के प्रचार प्रसार के संबंध में रविवार को शहर में एक जनजागरण रैली निकाली गयी। पुस्तक मेले के बारे में संस्थापक मृत्युन्जय शर्मा जी एवं व्यवस्थापक ईश्वरचन्द्र पाण्डे ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जीवनोपयोगी साहित्य प्राप्त करने का सुअवसर मथुरा वृन्दावन के निवासियों को मिलेगा साथ ही देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को छात्रोपयोगी, बाल निर्माण, व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण, राष्ट्र निर्माण, जीवन चरित्र, प्राण शक्ति, संजीवनी विद्या, चिकित्सा, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, आसन प्राणायाम, वनौषधि विज्ञान, व्यसन मुक्ति, वेद उपनिषिद्, नारी जागरण, व्यवस्था-बुद्धि, कुण्डलिनी, पर्यावरण आदि की विभिन्न पुस्तकों का एक ही स्थान पर सामान्जस्य मिलेगा, जिससे समाज और देश को कल्याणकारी मार्ग पर ले जाने में मदद् मिलेगी।
  गायत्री तपोभूमि के व्यवस्थापक ईश्वर चन्द्र पाण्डे ने बताया कि गायत्री तपोभूमि मंदिर पर पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है,जिसका  शुभारंभ 1 से 15 जनवरी तक चलेगा इस मेला के संबंध में तपो भूमि से प्रचार-प्रसार के लिए एक रैली का आयोजन किया गया जो तपो भूमि से लेकर चैक बाजार द्वारकाधीश कुंडा और छत्ता बाजार होते हुए होली गेट होते हुए  पूरा प्रचार प्रसार किया गया घीयामंडी मंडी से होते हुए वापस रैली का समापन गायत्री तपोभूमि पर हुआ।
 मेले की शुरूआत से पहले ही महिलाओं युवक युवतियों की ज्ञानवर्धक पुस्तकों देखने के लिए भीड़ उमड़ी।जिससे लोगों को जीवन उपयोगी पुस्तकें प्राप्त होंगी जिनमें स्वास्थ्य संबन्धी और परिवार को चलाने की व्यवस्थाऐं हं,ै सभी तरह के प्रबंधन के बारे में पुस्तकें उपलब्ध होगीं।
तपोभूमि पुस्तक मेले में बच्चों ने पुस्तकों की खरीदारी करते हुए ज्ञानवर्धक पुस्तकों को देखा,महिलाओं ने पुस्तकों को निहारा और उनको लिया है जो जीवन उपयोगी पुस्तकें हैं सबसे अच्छी पुस्तकें मेले में उपलब्ध है जो जीवन में काम में आने वाली हैं जिसमें महिलाएं घर की व्यवस्थाओं को चलाने में आग्रणी होगीं। युवाओं के लिए अलग से पुस्तकें बच्चों के लिए अलग से पुस्तकें उपलब्ध हैं, जो ज्ञानवर्धक पुस्तकें हैं वह सब सभी के लिए उपयोगी होगीं स्वास्थ्य संबंधी योग साधना की पुस्तकें मेले में उपलब्ध हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More