BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

2017 : बॉलीवुड पर रहेगा खान’स का दबदबा, कौन बनेगा सुल्तान !

2017 : बॉलीवुड पर रहेगा खान’स का दबदबा, कौन बनेगा सुल्तान !वर्ष 2016 की समाप्ति के साथ ही बॉक्स ऑफिस की नजरें बॉलीवुड सितारों की ओर लगी हैं। वर्ष 2017 में कई फिल्मों का प्रदर्शन होगा, जिनमें सभी सितारे अपनी-अपनी अभिनय दक्षता से दर्शकों को आकर्षित करते नजर आएंगे। नामी सितारों में जहां सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, अजय देवगन, अक्षय कुमार अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा रखेंगे। 

पिछले साल बॉलीवुड के सितारों ने अपनी बेहतरीन फिल्मों से एक दूसरे को कडी टक्कर दी। किसी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया तो किसी की फिल्म ने लोगों के दिलों में धमाल मचाया। अगर बात बॉलीवुड के तीनों खानों की तो इनकी फिल्में काफी चर्चा में रहीं। जहां सलमान खान ने ‘सुल्तान’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉड्र्स की झडी लगा दी तो वहीं शाहरुख खान ने अपनी ‘डिअर जिन्दगी’ से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। हालांकि उनकी ‘फैन’ वो कमाल नहीं दिखा पाई, जिसकी उम्मीद थी। आमिर खान की ‘दंगल’ एक ऐसी फिल्म रही जिसने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है बल्कि लोगों के दिलों में भी एक खास जगह बनाई है। लेकिन ऐसा नहीं है कि इन तीनों खान्स का जलवा इन फिल्मों पर ही थम गया है। यह तीनों खान साल 2017 को भी धमाल मचाने के को तैयार हैं। 

सलमान खान साल 2017 में ‘ट्यूबलाइट’ और ‘टाइगर जिंदा है’ से बॉलीवुड को चौंकाने के लिए तैयार हैं। ‘ट्यूबलाइट’ निर्देशक कबीर खान की फिल्म है, जो कि भारत-चीन युद्ध पर आधारित है, जिसकी शूटिंग खत्म होने को तैयार है। जनवरी माह से ही सलमान खान ‘सुल्तान’ के निर्देशक अली अब्बास जफर के निर्देशन में ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस वर्ष क्रिसमस पर प्रदर्शित होने वाली यह फिल्म सलमान खान की ही वर्ष 2012 में आई ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है। पिछले साल अपनी फिल्म ‘दंगल’ से लोगों को दीवाना बनाने वाले आमिर खान, इस साल ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के केन्द्र में 15 वर्ष की लडकी है, जिसे आमिर खान गायिका के गुर सिखाते हैं। इस फिल्म में आमिर खान कैमियो करते नजर आएंगे। कहा तो यह भी जा रहा है कि उनकी भूमिका ठीक वैसी ही है जैसी उन्होंने अपने बैनर तले बनी और निर्देशित की फिल्म ‘तारे जमीं पर’ में निभाई थी। वह फिल्म भी एक बच्चे को केन्द्र में रख कर बनाई थी। इसका टीजर हाल में ही रिलीज किया गया है, जिसको काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। शाहरुख खान के लिए साल 2016 कुछ खास नहीं रहा। अपनी बादशाहत को कायम रखने के लिए उन्होंने अपनी कमर बांध ली है। इस वर्ष उनकी दो फिल्मों रईस और द रिंग का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन दोनों फिल्मों से उन्हें बहुत उम्मीदें हैं। दोनों फिल्में अलग-अलग जोनर की हैं और इनके प्रदर्शन में भी काफी अन्तराल है। जहां रईस 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, वहीं द रिंग अगस्त माह में प्रदर्शित होगी। रईस का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त राहुल ढोलकिया ने किया है और द रिंग का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More